Menu
कोटासर की श्री करणी गौशाला में मकर संक्रांति के पर्व पर कामाख्या गौ सेवा मंडल ने गौ वंश को ओढ़ाए 101 कंबल,दानदाताओं ने बढ़ चढ़कर की गौसेवा  |  मोमासर: सुरवि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन, 800 लोगों ने कराया उपचार  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओं ने की गौसेवा  |  श्रीडूंगरगढ़ से बड़ी खबरः नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, 7 किलो अधिक  डोडा पोस्त जब्त  |  अखिल भारतीय किसान सभा की जिला बैठक सम्पन्न, बिजली व बीज विधेयक 2025 के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी  | 

विकास रथ अभियान सुशासन और विकास का संदेश पहुँचा जन-जन तक, विधायक सारस्वत ने अनेक गांवों में हरि झंडी दिखाकर विकास रथ को किया रवाना

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 15 दिसंबर 2025

राजस्थान सरकार के सफल एवं जनहितकारी दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास रथ अभियान के अंतर्गत एक व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत ने ग्राम सांवतसर, लिखमीसर उतरादा, लिखमीसर दिखनादा, टेऊ एवं सूडसर में विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अभियान के दौरान विधायक सारस्वत एवं भाजपा पदाधिकारियों ने गांव-गांव, ढाणी-ढाणी पहुँचकर आमजन से सीधा संवाद किया। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा विगत दो वर्षों में किए गए ऐतिहासिक, जनकल्याणकारी, विकासात्मक एवं जनसरोकारों से जुड़े निर्णयों और कार्यों की जानकारी पेम्पलेट वितरण के माध्यम से घर-घर तक पहुँचाई गई। अभियान का उद्देश्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और भविष्य की विकास दृष्टि से आम नागरिकों को अवगत कराना रहा।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता संभालते ही सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, सड़क, स्वच्छता, रोजगार एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विकास योजनाएँ लागू की गई हैं। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी करोड़ों रुपये के विकास कार्य स्वीकृत एवं पूर्ण किए गए हैं तथा कई महत्वपूर्ण परियोजनाएँ प्रगति पर हैं। आने वाले समय में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए और भी नई योजनाएँ एवं कार्य शुरू किए जाएंगे।

कार्यक्रम में भाजपा देहात उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष विनोद गिरी गोसाई, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तोमर, जगदीश पारीक, बीडीओ मनोज कुमार, संबंधित प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर गांवों एवं ढाणियों में पहुँचकर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकार की उपलब्धियों की जानकारी आम नागरिकों को विस्तार से दी।

विकास रथ अभियान के माध्यम से सरकार और संगठन के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ, जिससे आमजन में विश्वास और सहभागिता का भाव और अधिक सुदृढ़ हुआ। यह अभियान न केवल सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बना, बल्कि सुशासन, सेवा और संगठनात्मक शक्ति का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब