श्रीडूंगरगढ़ टुडे 16 दिसंबर 2025
श्रीडूंगरगढ़ नेशनल हाइवे NH 11 पर के पास स्थित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पास 40 सालों से चबूतरा व गौवंश के लिए पानी की खेळ बनी हुई है। जिसको जिसको ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारा तुड़वाया जा है। हिन्दु क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने पानी की खेळ व पक्षी चबूतरा नहीं तोड़ने की मांग पालिका अधिशाषी अधिकारी से पत्र लिखकर की है।
उन्होंने विरोध जताते हुए बताया है कि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के आगे गायों के लिए पीने के पानी की खेळ बनी हुई है और उसके पास पक्षी चबूतरा भी बना हुआ है जिसको ब्लॉक शिक्षा अधिकारी तुड़वा रही है। कार्यालय की दीवार को तोड़ा गया है और सर्विस रोड तक तारबन्दी की जा रही है। जिसके कारण पक्षी चबूतरा व खेळ भी तारबंदी के अन्दर आ जायेंगे। जिसके कारण पशु पानी नहीं पी पायेंगे। काफी लोगों ने विरोध जताते हुए इसे नहीं तोड़ने की मांग की है और तारबन्दी दीवार की सीमा में ही करने की बात कही है। इसके साथ ही पदाधिकारियों ने उपखंड अधिकारी को भी पत्र लिखकर तोड़ने से रोकने व पानी की खेळ का कुछ हिस्सा टूट गया है जिसकी मरम्मत करवाने की मांग भी की गई है।







