Menu
मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  |  देर रात हाइवे पर बाइक व पिकअप की भिंड़त दो घायल बीकानेर रेफर  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशन पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, दावे-आपत्तियों की अंतिम तिथि 15 जनवरी

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 16 दिसंबर 2025

भारत निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025  के तहत  विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ की मतदाता सूचियों का प्रारूप  का प्रकाशन मंगलवार को किया गया। इसके संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के बीएलए प्रथम / प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गयी।

इस अवसर पर उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रारूप मतदाता सूची का एक सेट हार्ड कॉपी में तथा प्रारूप मतदाता सूची (फोटो रहित) पेन ड्राईव के माध्यम से सॉफ्ट कॉपी में उपलब्ध करवाई गई।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी शुभम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा क्षेत्र डूंगरगढ़ की निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने, हटाने या किसी प्रविष्टि में संशोधन से संबंधित दावे व आपत्तियां 15 जनवरी 2026 तक प्रस्तुत की जा सकती हैं। इसके लिए प्रारूप-6, प्रारूप-7 व प्रारूप-8 के साथ आवश्यक घोषणा पत्र (अनुलग्नक-4) संलग्न करना अनिवार्य होगा। आवेदन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी तहसीलदार/उपतहसीलदार, बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के माध्यम से व्यक्तिगत रूप से या डाक द्वारा जमा कराए जा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि नए मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए फॉर्म-6 व अनुलग्नक-4 के साथ बीएलओ को अथवा ऑनलाइन वीएचए ऐप, एनवीएसपी व सक्षम पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं तहसीलदार श्रीडूंगरगढ़ श्रीवर्द्धन शर्मा ने बैठक में एएसडी (12016) और नो मैपिंग (2309) से संबंधित आंकड़े साझा किए। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र डूंगरगढ़ में पुनर्गठन के बाद 51 नए बूथ बने हैं और वर्तमान में कुल 294 मतदान केंद्र अस्तित्व में हैं।

उक्त बैठक में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा (इण्डियन नेशनल कांग्रेस), भवानी प्रकाश तावणिया (भारतीय जनता पार्टी), अशोक शर्मा (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी), रामदयाल सैनी (राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी), गजानन्द दाधीच, महेन्द्र पारीक, मदन सोनी और निर्वाचन शाखा से मोहम्मद आरीफ भाटी (सहायक प्रोग्रामर), नौरतमल शर्मा (एएलएमटी), देवीलाल बाना (सूचना सहायक) उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब