जय श्री गणेशाय नमः
जय श्री कृष्णा
आज का पंचांग-17.12.2025
✴️दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ बुधवार 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम)
आज विशेष
अशोक के पत्ते भी बदलने में सक्षम है आपका भाग्य..इस हेतु आज ही करें ये 4 सरल उपाय
दैनिक पंचांग विवरण
आज दिनांक………………….17.12.2025
कलियुग संवत्…………………………5127
विक्रम संवत्…………………………. 2082
शक संवत्……………………………..1947
संवत्सर………………………… श्री सिद्धार्थी
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल………………………. …………..दक्षिण
ऋतु…………………………………… .हेमंत
मास………………………………………पौष
पक्ष………………………………………कृष्ण
तिथि…त्रयोदशी. रात्रि. 2.33* तक / चतुर्दशी
वार…………………………………….बुधवार नक्षत्र…..विशाखा. सायं. 5.11 तक/अनुराधा
चंद्रमा……. तुला. प्रातः 10.26 तक / वृश्चिक
योग……….सुकर्मा. अपरा. 2.16 तक / धृति
करण………………… गर. अपरा. 1.15 तक
करण..वणिज. रात्रि. 2.33* तक /विष्टि(भद्रा)
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है।
विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची
सूर्योदय…………………..प्रातः 7.11.58 पर
सूर्यास्त…………………..सायं. 5.43.18 पर
दिनमान-घं.मि.से……………….. 10.31.19
रात्रिमान………………………….13.29.13
चंद्रास्त………………….. 3.30.11 PM पर
चंद्रोदय………………….. 5.39.31 AM पर
राहुकाल.अपरा.12.18 से 1.47 तक(अशुभ)
यमघंट………प्रातः 8.31 से 9.50 तक(शुभ)
गुलिक..पूर्वा. 11.09 से 12.28(शुभे त्याज्य)
अभिजित…मध्या.12.07 से 12.49 (अशुभ)
पंचक…………………………………. .नहीं है।
हवन मुहूर्त………………………. आज नहीं है।
दिशाशूल…………………………. उत्तर दिशा
दोष परिहार….. तिल का सेवन कर यात्रा करें
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता।
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।
प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है।
गौधूलिक काल– सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है।यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं। और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं। इसी तरह भद्रा फल विचार करें..
✴️सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट✴️
लग्न /ग्रह – राशि – अंश – कला – चरणाक्षर
लग्न ……………….धनु 0°44′ मूल 1 ये
सूर्य …………………धनु 1°8′ मूल 1 ये
चन्द्र ……….तुला 28°25′ विशाखा 3 ते
बुध ……..वृश्चिक 12°32′ अनुराधा 3 नू
शुक्र ^ …….वृश्चिक 26°13′ ज्येष्ठा 3 यी
मंगल ^ …………….धनु 7°7′ मूल 3 भा
बृहस्पति * .मिथुन 28°56′ पुनर्वसु 3 हा
शनि ………मीन 1°20′ पूर्वभाद्रपद 4 दी
राहू * …….कुम्भ 18°49′ शतभिषा 4 सू
केतु * …सिंह 18°49′ पूर्व फाल्गुनी 2 टा
✴️🌄दिन का चौघड़िया🌄✴️
लाभ……………..प्रातः 7.12 से 8.31 तक
अमृत…………….प्रातः 8.31 से 9.50 तक
शुभ…………..पूर्वा. 11.09 से 12.28 तक
चंचल…………..अपरा. 3.05 से 4.24 तक
लाभ……………..सायं. 4.24 से 5.43 तक
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
शुभ………………रात्रि. 7.24 से 9.06 तक
अमृत……………रात्रि.9.06 से 10.47 तक
चंचल……रात. 10.47 से 12.28 AM तक
लाभ….रात्रि. 3.50 AM से 5.31 AM तक
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षर….
समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर
10.26 AM तक—विशाखा—-3——–ते
राशि तुला – पाया ताम्र_
05.11 PM तक—विशाखा—-4——-तो
11.55 PM तक—अनुराधा—-1——-ना
06.29 AM तक—अनुराधा—-2——-नी
उपरात रात्रि तक—अनुराधा—-3——–नू
राशि वृश्चिक – पाया ताम्र_
आज का दिन
व्रत विशेष……………………………..प्रदोष
अन्य व्रत………………………………नहीं है।
पर्व विशेष……………………………. नहीं है।
दिन विशेष…………… राष्ट्रीय पेंशनर्स दिवस
दिन विशेष………………..राइट ब्रदर्स दिवस
विष्टि(भद्रा)……..रात्रि. 2.33* से रात्रि पर्यंत
हवन मुहूर्त………………………आज नहीं है।
खगोलीय………………………. आज नहीं है।
सर्वा.सि.योग…………………… आज नहीं है।अमृ.सि.योग……..सायं. 5.11 से रात्रि. पर्यंत सिद्ध रवियोग……………………आज नहीं है।
अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी
दिनांक……………………… 18.12.2025
तिथि…………. .पौष कृष्णा चतुर्दशी गुरुवार
व्रत विशेष……………………………..प्रदोष
अन्य व्रत………………………………नहीं है।
पर्व विशेष……………………………. नहीं है।
दिन विशेष……….. अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस
दिन विशेष….. अल्पसंख्यक अधिकार दिवस
विष्टि(भद्रा)………………. अपरा. 3.48 तक
हवन मुहूर्त……………………………आज है।
खगोलीय………………………..आज नहीं है।
सर्वा.सि.योग……….उदयात् रात्रि. 8.07 तक अमृ.सि.योग…………………….आज नहीं है।
सिद्ध रवियोग……………………आज नहीं है।
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
____________________
अशोक के पत्ते भी बदलने में सक्षम है आपका भाग्य..इस हेतु आज ही करें ये 4 सरल उपाय
ज्योतिष में अशोक के पत्तों के कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करके आप अपने जीवन की समस्त समस्याओं से पीछा छुड़ा सकते हैं।
किसी भी शुभ अवसर पर घर के मेनगेट या मुख्य द्वार पर अशोक अथवा आम के पत्तों से बनी माला अवश्य लटकाई जाती है। ऐसा करने के पीछे कई ज्योतिषीय कारण बताए जाते हैं। सबसे पहला कारण तो यही है कि इसे शुभ माना जाता है। आम तौर पर अशोक को शुभ माना जाता है, इसके पत्ते पूजा के कलश में भी रखे जाते हैं।
हिंदू धर्म और शास्त्रों में अशोक को बहुत ही पवित्र वृक्ष माना गया है। जैसा कि नाम से स्पष्ट है, अशोक शब्द अ+शोक से बना है, यह समस्त शोक और दुखों को नष्ट कर देता है। रामायण में भी सीताजी रावण की लंका में एक अशोक के वृक्ष नीचे ही आश्रय लेकर बैठी थी। ज्योतिष में अशोक के पत्तों के कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करके आप अपने जीवन की समस्त समस्याओं से पीछा छुड़ा सकते हैं। जानिए ऐसे ही उपायों के बारे में
धन की कमी दूर करने के लिए
मंदिर अथवा किसी बगीचे में स्थित अशोक के पेड़ की जड़ को शुभ मुहूर्त में ले आएं। इस जड़ को धोकर अच्छे से सुखा कर अपनी धन की तिजोरी में रख दें। इस उपाय में तिजोरी हमेशा भरी रहती है, वहां पर कभी भी पैसे की तंगी नहीं आती। घर के सब भंडार भी भरे रहते हैं।
घर से नेगेटिव एनर्जी दूर करने के लिए
अशोक के पत्तों की माला बनाकर घर के मुख्य द्वार तथा सभी कमरों के दरवाजे पर टांके। तीन-चार दिन बाद जब माला में लगाए गए पत्ते सूख कर मुरझा जाएं तो इस माला को बदल दें। इस तरह लगातार 7 बार करने से घर की समस्त नेगेटिव एनर्जी समाप्त हो जाती है।
घर के झगड़े व क्लेश समाप्त करने के लिए
यदि आपके घर में बहुत ज्यादा क्लेश और घरेलू झगड़े होते हैं तो यह उपाय फायदेमंद रहेगा। उस घर में मुखिया को अपनी पत्नी सहित प्रतिदिन अशोक के पेड़ में पानी सींचना चाहिए। इससे मां आद्यशक्ति का आशीर्वाद मिलता है। ऐसा करने वाले व्यक्ति के घर में कभी भी रोग, शोक और दुर्भाग्य नहीं आते हैं।
यदि सब कुछ होते हुए भी आपका विवाह नहीं हो पा रहा है तो यह उपाय करें।
अशोक के कुछ पत्ते नहाने के पानी में डाल लीजिए, फिर इसी पानी से स्नान कीजिए। बाद में इन पत्तों को निकाल कर किसी पीपल के पेड़ के पास साफ-सुथरे स्थान पर रख दें। बहुत जल्दी आपकी समस्या दूर हो जाएगी।
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत अच्छा दिन नहीं है। चलते-फिरते समय ख़ासा ख़याल रखने की ज़रूरत है। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। आपका मज़ाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में वृद्धि करेगा। अटके कामों के बावजूद बाहर घूमना-फिरना आपके दिलो-दिमाग़ पर छाया रहेगा। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज किसी भी तरह के द्वन्द्व या विरोध से बचें, क्योंकि आपकी सेहत पर इसका बुरा असर होगा। धन आपके लिए जरुरी है लेकिन धन को लेकर इतने संजीदा न हो जाएं कि अपने रिश्तों को ही खराब कर दें। सबको अपनी महफ़िल में दावत दें। क्योंकि आपके पास आज अतिरिक्त ऊर्जा है, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी। जो लोग प्रेम के संगीत में डूबे हुए हैं, वही इसकी स्वर-लहरियों का आनन्द ले सकते हैं। आज के दिन आप भी उस संगीत को सुन सकेंगे, जो दुनिया के बाक़ी सभी गीतों को भुलवा देगा। काम में मन लगाएँ और जज़्बाती बातों से बचें। आज के समय में अपने लिए वक्त निकाल पाना बहुत मुश्किल है। लेकिन आज ऐसा दिन है जब आपके पास अपने लिए भरपूर समय होगा। लगता है कि आपका जीवनसाथी आज बहुत ख़ुश है। आपको सिर्फ़ वैवाहिक जीवन से जुड़ी उसकी योजनाओं में मदद करने की ज़रूरत है।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज आपको जल्द-से-जल्द अपने जज़्बात को क़ाबू में करने और डर से आज़ादी पाने की ज़रूरत है, क्योंकि ये आपकी सेहत पर ख़राब असर डाल सकते हैं और अच्छी सेहत का मज़ा लेने से आपको वंचित कर सकते हैं। जिन लोगों नेे अतीत में अपना धन निवेश किया था आज उस धन से लाभ होने की संभावना बन रही है। आप माता-पिता को ख़ुश करने में कठिनाई महसूस करेंगे। उन्हें समझने और उनके नज़रिए से चीज़ों को देखने की कोशिश करें, आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। उन्हें आपकी परवाह, स्नेह और समय की आवश्यकता है। एकतरफ़ा लगाव आपके लिए सिर्फ दिल तोड़ने का काम करेगा। निर्णय लेते समय अपने अहम को बीच में न आने दें, अपने कनिष्ठ सहकर्मियों की बात पर ग़ौर करें। आज खाली वक्त्त किसी बेकार के काम में खराब हो सकता है। मुश्किल हालात से उबरने में आपके जीवनसाथी की तरफ़ से ज़्यादा सहयोग नहीं मिलेगा।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। आज के दिन भूलकर भी किसी को पैसे उधार न दें और यदि देना जरुरी हो तो देने वाले से लिखित में लें कि वो पैसा वापस कब करेगा। आपकी स्वच्छन्द जीवनशैली घर में तनाव पैदा कर सकती है, इसलिए देर रात तक बाहर रहने और ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। अचानक हुई रोमांटिक मुलाक़ात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। तब तक कोई वादा न करें, जब तक आप ख़ुद यह न जानते हों कि आप उसे हर क़ीमत पर पूरा करेंगे। बिना किसी को अवगत कराए ही आज आपके घर में किसी दूर के रिश्तेदार की एंट्री हो सकती है जिसके कारण आपका समय खराब हो सकता है। आज के दिन कुछ भी करने के लिए अपने साथी पर दबाव न डाले, अन्यथा आपके दिलों में दूरियां आ सकती हैं।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज आपका सकारात्मक रुख़ आपके आसपास के लोगों को प्रभावित करेगा। अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। जो लोग आपके क़रीब हैं, वे आपका ग़लत फ़ायदा उठा सकते हैं। आज आप इश्क़ की चाशनी ज़िन्दगी में घुलती हुई महसूस करेंगे। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ सुझाएगा। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। दिन के अंत में आपको अपने लिए समय मिल पाएगा और आप किसी करीबी से मुलाकात करके इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपको प्यार का एहसास देना चाहता है, उसकी मदद करें।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बिखरी रहेगी और अजनबी भी जाने-पहचाने से महसूस होंगे। जो लोग अपने करीबियों या रिश्तेदारों के साथ मिलकर बिजनेस कर रहे हैं उन्हें आज बहुत सोच समझकर कदम रखने की जरुरत है नहीं तो आर्थिक नुक्सान हो सकता है। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। आपकी थकी और उदास ज़िन्दगी आपके जीवन-साथी को तनाव दे सकती है। अगर आप व्यवसाय में किसी नये भागीदार को जोड़ने पर विचार कर रहे हैं, तो यह ज़रूरी होगा कि उससे कोई भी वादा करने से पहले आप सभी तथ्य अच्छी तरह जाँच लें। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं आज आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बल्कि आज आप खाली समय में किसी से मिलना जुलना भी पसंद नहीं करेंगे और एकांत में आनंदित रहेंगे। जीवनसाथी का आत्मकेन्द्रित व्यवहार आपको नागवार गुज़रेगा।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आप आज ऊर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। जिन लोगों ने जमीन खरीदी थी और अब उसे बेचना चाहते हैं उन्हें आज कोई अच्छा खरीदार मिल सकता है और जमीन बेचकर उन्हें अच्छा धन लाभ हो सकता है। आपको चिंतामुक्त होकर अपने क़रीबी दोस्तों और परिवार के बीच ख़ुशी के पल तलाशने की ज़रूरत है। पुरानी यादें आज आपके ऊपर छायी रहेंगी। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश न हों। आपकी संप्रेषण अर्थात कम्यूनिकेशन की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी। जीवनसाथी के साथ थोड़ा हँसी-मज़ाक़ आपको किशोरावस्था के दिनों की याद दिला देंगे।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज आप ख़ुद को सुकून में और ज़िंदगी का लुत्फ़ उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। आपका पैसा तभी आपके काम आएगा जब आप उसको संचित करेंगे यह बात भली भांति जान लें नहीं तो आपको आने वाले समय में पछताना पड़ेगा। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएँ जो आपके हालात और ज़रूरतों को समझते हैं। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे- और आपके लिए काफ़ी मौक़े भी होंगे। कामकाज के मामले में आज आपकी आवाज़ पूरी तरह सुनी जाएगी। इस राशि के छात्र छात्राओं को आज के दिन पढ़ाई में मन लगाने में दिक्कतें आ सकती हैं। आज आप अपना कीमती समय दोस्तों के चक्कर में बर्बाद कर सकते हैं। आप शादीशुदा ज़िन्दगी से जुड़े चुटकुले सोशल मीडिआ पर पढ़कर खिलखिलाते हैं। लेकिन आज जब आपके वैवाहिक जीवन से जुड़ी कई चीज़ें आपके सामने आएंगी, तो आप भावुक हुए बिना नहीं रह सकेंगे।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज लाभ लेने के लिए बड़ों को अपनी अतिरिक्त ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करना चाहिए। सिर्फ़ अक़्लमंदी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा- इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझ कर लगाएँ। जितना आपने सोचा था, आपका भाई उससे ज़्यादा मददगार साबित होगा। पुरानी यादें आज आपके ऊपर छायी रहेंगी। दफ़्तर में आपको कुछ ऐसा काम मिल सकता है, जिसे आप हमेशा से करना चाहते थे। यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फ़ायदेमंद होगी। आपका जीवनसाथी आपको इतना बेहतरीन पहले कभी महसूस नहीं हुआ। आपको उनसे कोई बढ़िया सरप्राइज़ मिल सकता है।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज आपकी सेहत को देखभाल की ख़ास ज़रूरत है। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। प्रेम भगवान की पूजा की ही तरह पवित्र है। यह आपको सच्चे अर्थों में धर्म व आध्यात्मिकता की ओर भी ले जा सकता है। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते वक़्त अपनी भावनाओं पर क़ाबू रखें। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा। अपने जीवनसाथी के साथ आप आज एक शानदार शाम गुज़ार सकते हैं।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज उन भावनाओं को पहचानें, जो आपको प्रेरित करती हैं। डर, शंका और लालच जैसी नकारात्मक भावनाओं को छोड़ें, क्योंकि ये विचार उन चीज़ों को आकर्षित करते हैं, जो आप नहीं चाहते हैं। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। परिवार वालों का हँसी-मज़ाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और ख़ुशनुमा बना देगा। पेशेवर तौर पर आज का दिन सकारात्मक रहेगा। इसका भरपूर उपयोग करें। जिन रिश्तों को आप अहमियत देते हैं उन्हें समय देना भी आपको सीखना होगा नहीं तो रिश्ते टूट सकते हैं। ख़र्चों को लेकर जीवनसाथी से तनातनी संभव है।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज आपका डर आपकी ख़ुशी को बर्बाद कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि यह आपके अपने ख़यालों और कल्पनाओं से पैदा हुआ है। डर सहजता को ख़त्म कर देता है। इसलिए इसे शुरुआत में ही कुचल दें, ताकि यह आपको कायर न बना सके। करीबी रिश्तेदारों के घर जाना आज आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकता है। घर में कुछ बदलाव आपको काफ़ी भावुक बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी भावनाएँ उनके सामने ज़ाहिर करने में क़ामयाब रहेंगे जो आपके लिए ख़ास हैं। आपका प्रिय आज कुछ खीझा हुआ महसूस कर सकता है, जो आपके दिमाग़ पर दबाव और बढ़ा देगा। यात्राओं से व्यवसाय के नए मौक़े मिलेंगे। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। आपके जीवनसाथी की ओर से मिला कोई ख़ास तोहफ़ा आपके खिन्न मन को ख़ुश करने में काफ़ी मददगार साबित होगा।
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व, मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।




