श्रीडूंगरगढ़ टुडे 18 दिसंबर 2025
समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद को लेकर उठ रहे सवालों, वायरल वीडयो के चर्चाओं और किसानों के बढ़ते आक्रोश के बीच श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने कड़ा रुख अपनाते हुए गुरुवार को उपखंड कार्यालय में आपात बैठक बुलाई गयी बैठक में विधायक ने साफ शब्दों में कहा- किसानों के हक से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
बैठक में एसडीएम शुभम शर्मा, सहकारिता विभाग के अधिकारी भीका सिंह, संबंधित कर्मचारी और ठेकेदार मौजूद रहे। विधायक ने खरीद प्रक्रिया में लापरवाही, अनियमितता या लेन-देन की शिकायतों को बेहद गंभीर बताते हुए तुरंत जांच और दोषी पाए जाने पर सस्पेंड ऑर्डर जारी करने के निर्देश दिए।
पारदर्शिता से समझौता नहीं” – विधायक
विधायक सारस्वत ने अधिकारियों को दो टूक कहा की समर्थन मूल्य पर खरीद पूरी तरह पारदर्शी हो किसानों को समय पर भुगतान मिले किसी भी स्तर की ढिलाई अस्वीकार्य होगी उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस मामले में कोई दबाव या बहाना काम नहीं आएगा।
एसडीएम की कड़ी फटकार, तुरंत एक्शन के संकेत
उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने भी बैठक में कर्मचारियों व ठेकेदारों की कड़ी खिंचाई की। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही करने वाला चाहे कोई भी हो, उस पर तुरंत कार्रवाई होगी।
सांवतसर खरीद केंद्र पर बड़ा फैसला
बैठक के तुरंत बाद सहकारिता विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए- सांवतसर खरीद केंद्र पर जारी टोकन के अलावा नए टोकन पर रोक
अगले आदेश तक सांवतसर खरीद केंद्र को निलंबित करने का निर्णय लिया
इस फैसले को किसानों के हित में एक कड़ा लेकिन जरूरी कदम माना जा रहा है।
किसानों को साफ संदेश दोषी चाहे कर्मचारी हो या ठेकेदार, कार्रवाई तय है।












