श्रीडूंगरगढ़ टुडे 19 दिसंबर 2025
क्षेत्र के गांव ठुकरियासर में एक विवाहिता ने पीबीएम अस्पताल में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ठुकरियासर निवासी कालूगर पुत्र तोलगर गोस्वामी ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका मानोनी देवी पुत्री नथूराम सरकार निवासी मिसिंगपुरा सिलटिया, आसाम से 2017 में प्रेम विवाह हुआ था। 16 दिसंबर की शाम करीब 6.30 बजे उसकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई तो परिजन उसे ईलाज के लिए पीबीएम अस्पताल ले गए। जहां ईलाज के दौरान 17 दिसंबर की शाम को विवाहिता ने दम तोड़ दिया। पति ने गुरूवार को पुलिस को रिपोर्ट दी और पुलिस ने विवाहिता के परिजनों को सूचना दी है। पुलिस ने पति की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर ली है। हैड कांस्टेबल संदीप मीणा ने बताया कि शव पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले की जांच एसआई मोहनलाल करेंगे।










