Menu
ट्रक और पिकअप में हुई भीषण टक्कर, पिकअप चालक की हुई मौत।  |  4 मार्च 2026,बुधवार देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  | 

शराब ठेके के विरुद्ध धरना अनवरत 474वें दिन जारी,न्यायालय के आदेशों के बावजूद प्रशासन द्वारा अभी तक वोटिंग की तिथि घोषित नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 19 दिसम्बर 2025

उपखंड के गाँव धीरदेसर चोटियांन में शराब ठेका बन्द करने की मांग को लेकर 474वें दिन ग्रामीणों का धरना लगातार जारी है । गाँव के युवा, बुजुर्ग एवं बच्चे लम्बे समय से शांति पूर्वक शराब बन्दी की मांग की मांग को लेकर संघर्षरत है । न्यायालय द्वारा वोटिंग करवाने के आदेश के बावजूद प्रशासन द्वारा वोटिंग की तिथी  अभी तक घोषित नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण है ।

शराब बन्दी के विरुद्ध इस प्रकार का सामुहिक रिकॉर्डेड आंदोलन धीरदेसर चोटियान में चल रहा है । इस सर्दी के मौसम में खुले टेन्ट के नीचे बैठे ग्रामीणों की कोई सुध लेने को तैयार नहीं है । आमजन के सामने बड़ा प्रश्न खड़ा हो रहा है कि न्यायालय के आदेशों के बावजूद सरकार एवं प्रशासन किसके दबाव में काम कर रहे है । गांव में शराब की भयंकर त्रासदी झेल चुके ग्रामीण 474 दिनों से सर्दी, गर्मी, बरसात हर मौसम में मजबूती से अब तक खुले मैदान में डटे हुए वोटिंग की तिथि घोषित होने का इंतजार कर रहे है ।

शुक्रवार को  धरने पर श्याम सुंदर आर्य, कुशलाराम बारोटिया, मनफूल चोटिया, ओमप्रकाश चोटिया, मामराज चोटिया, तेजाराम मेघवाल, जीवणराम मेघवाल, सांवरमल सहू, मोटाराम सांसी, श्रवण चोटिया, किशन चोटिया उपस्थिति रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब