श्रीडूंगरगढ़ टुडे 20 दिसंबर 2025
बीकानेर के लोकप्रिय एवं लोकलाडले सांसद तथा केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा श्रीडूंगरगढ़ की ओर से सेवा व श्रद्धा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय गोपाल गौशाला में गोमाता को गुड़ खिलाकर माननीय मंत्री की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की कामना की गई।

कार्यक्रम के दौरान मां भारती और गौ माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों ने इसे सेवा, संस्कार और संगठन की एकजुटता का प्रतीक बताया।
इस अवसर पर ओमप्रकाश नाई (अध्यक्ष,सैन समाज श्रीडूंगरगढ़), अशोक महावर, नानूराम स्वामी, रविकांत सैनी, मेघराज सोनी (मंडल महामंत्री, मोमासर मंडल), दिलीप गुर्जर, कमल प्रजापत, भरत गोस्वामी, रमेश सैनी, दुर्गाराम मेघवाल (कुंतासर), सांवरमल गुरावा, बाबूलाल सोनी (कुंतासर), लक्ष्य सैनी, जितेंद्र तोलंबिया, नंदलाल प्रजापत, मगराज रेगर. नरसी ओम रेगर. सनील शर्मा. नानराम प्रजापत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों ने केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके दीर्घकालीन जनसेवा के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
कोटासर करणी गौशाला में कमेटी ने गौसेवा कर मनाया जन्मदिवस
श्री करणी गौ सेवा समिति कोटासर में शनिवार को भारत सरकार के विधि एवं कानून मंत्री बीकानेर के लोकप्रिय लाडले सांसद अर्जुन राम मेघवाल का जन्म दिवस” गौशाला में गौ माताओं को गुड़ खिलाकर मनाया श्री करणी गो सेवा समिति कोटासर गौशाला परिवार ने कानून मंत्री के जन्म दिवस पर बधाई देते हुए दीर्घायु की कामाना की।





