Menu
मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  |  देर रात हाइवे पर बाइक व पिकअप की भिंड़त दो घायल बीकानेर रेफर  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

नेशनल हाईवे पर अवैध कट बंद की कार्रवाई शुरू कैमरे लगेंगे, छेड़छाड करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई, दो सरकारी कार्यालयों के कट रहेंगे खुले

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 22 दिसंबर 2025

नेशनल हाईवे-11 पर कस्बे के आबादी क्षेत्र में आवारा पशुओं और अचानक वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए टोल रोड निर्माण के दौरान दोनों ओर व बीच में लोहे की रेलिंग लगाई गई थी। इन रेलिंगों के कारण हाईवे पर दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण था, लेकिन समय के साथ रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई और लोगों ने अपनी सुविधा के अनुसार कई स्थानों पर अवैध कट बना लिए। इससे हाईवे पर सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ती चली गई।

एनएचएआई द्वारा पूर्व में कई बार इन अवैध कटों को बंद कराया गया, लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा बार-बार रेलिंग तोड़कर दोबारा कट बना दिए गए। अब उपखंड प्रशासन एवं एनएचएआई के निर्देश पर टोल कंपनी ने सख्त कदम उठाते हुए आबादी क्षेत्र में रेलिंग को दोबारा दुरुस्त करने और सभी अवैध कटों को बंद करने का कार्य शुरू कर दिया है।

हाईवे पेट्रोलिंग इंचार्ज अमित नोटियाल ने बताया कि नेशनल हाईवे-11 पर आबादी क्षेत्र में बने अवैध कट बंद करने का अभियान शुरू कर दिया गया है। हाईवे के दोनों ओर मजबूत रेलिंग लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि पर्व में भी अवैध कट बंद किए गए थे।

लेकिन उन्हें दोबारा तोड़ दिया गया। अब इन स्थानों पर कैमरे लगाए जाएंगे और भविष्य में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं क्षेत्र के युवा एवं सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता जतन सिंह राजपुरोहित ने कहा कि अवैध कट बंद होने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी, आवारा पशुओं का हाईवे पर प्रवेश रुकेगा, यातायात व्यवस्था सुचारु होगी और कस्बे के सौंदर्य में भी सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब