श्रीडूंगरगढ़ टुडे 23 दिसंबर 2025
सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रेंज बीकानेर दक्षिण द्वारा सहायक वन संरक्षक बीकानेर के नेतृत्व में वन विभाग श्रीडूंगरगढ़ द्वारा कस्बे में स्थित शिशु भारती पब्लिक स्कूल, श्रीडूंगरगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक और पर्यावरण संरक्षण की महता के रूप में जन – जागरूकता अभियान चलाया गया।
इसके तहत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन वन विभाग, श्रीडूंगरगढ़ की टीम द्वारा विद्यालय में किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने पोस्टर बनाकर पर्यावरण संरक्षण व प्लास्टिक का बहिष्कार करने के बारे में बताया।
सहायक वनपाल रामकुमार ने बताया कि प्लास्टिक का दुरुपयोग पर्यावरण, वन्य जीवों और मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। प्लास्टिक से कई तरह पर्यावरण प्रदूषण होते हैं, जो मनुष्य के जीवन के लिए खतरा पैदा करते हैं।
संस्था प्रधान सुभाष सिद्ध बाना बताया कि प्लास्टिक के दुरुपयोग से पर्यावरण (मिट्टी, पानी, हवा) का गंभीर प्रदूषण होता है, जिससे समुद्री और स्थलीय जीव मरते हैं, पारिस्थितिकी तंत्र नष्ट होते हैं। कार्यक्रम में वन विभाग श्रीडूंगरगढ़ की टीम के सदस्य सीताराम सिद्ध, अशोक, लोकेश कुमार, द्रोपती मौजूद रहे एवं विद्यालय स्टाफ नेहा जांगिड़, दीनदयाल सुथार, निकिता, डिंपल, अनीता, मुस्कान, तब्सुम कार्यक्रम में उपस्थित रहे। संस्था प्रधान ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।






