श्रीडूंगरगढ़ टुडे 23 दिसंबर 2025
श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के वार्ड संख्या 23 में नगरपालिका द्वारा बिछाई जा रही ड्रेनेज सिस्टम पाइपलाइन के कारण वार्डवासी गत एक सप्ताह से जलापूर्ति के लिए तरस रहे हैं।इस सम्बन्ध में जलदाय विभाग ने भी चुप्पी साध रखी है। और उच्च प्रशासन बेखबर है।
वार्ड के पूर्व पार्षद मूलचंद स्वामी ने बताया कि बिग्गाबास के वार्ड नंबर 23 में गत एक सप्ताह से वर्षाती पानी निकास हेतु पालिका की ओर से सड़क तोड़ कर दो फीट का नाला व प्रत्येक चौराहे पर चैंबर निर्माण का कार्य किया जा रहा है।सड़क तोड़ने से एक ओर वार्ड के अधिकतर उपभोक्ताओं जलापूर्ति लाइनें टूट गई हैं वहीं जलदाय विभाग द्वारा जलापूर्ति रोक दी गई है।वार्डवासियों के लिए विभाग की ओर से किसी भी तरह की वैकल्पिक जलापूर्ति व्यवस्था नहीं की गई। वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से वार्ड में पेयजल संकट छा गया है।जबकि उपभोक्ताओं को महंगे भाव में पानी के टैंकर डलवाने पड़ रहे हैं।इस सम्बन्ध में पूर्व पार्षद स्वामी ने जिला कलेक्टर को शिकायत प्रेषित कर शीघ्र समाधान की मांग की है।












