Menu
मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  |  देर रात हाइवे पर बाइक व पिकअप की भिंड़त दो घायल बीकानेर रेफर  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

ग्राम पंचायतों में वार्डों का गठन का कार्य हुआ पूरा, 30 दिसंबर तक आमजन कर सकेंगे आपत्तियां

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 24 दिसंबर 2025

क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में वार्डों के पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा द्वारा सभी वार्डों की अंतिम सूचियों का प्रकाशन कर दिया गया है। अब आमजन इन सूचियों पर 30 दिसंबर 2025 तक अपनी आपत्तियां उपखंड अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

624 वार्ड पंच, पहले थे 489

नए पुनर्गठन के बाद क्षेत्र की 64 ग्राम पंचायतों में अब कुल 624 वार्ड पंच होंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले क्षेत्र में केवल 489 वार्ड पंच थे।

पुनर्गठन के तहत श्रीडूंगरगढ़ की 32 और रीड़ी की 32 ग्राम पंचायतों में वार्डों की संख्या बढ़ाई गई है।

सूचियां सार्वजनिक, इन स्थानों पर चस्पा

वार्ड वाइज सूचियां –

उपखंड कार्यालय

पंचायत समिति कार्यालय

तहसील कार्यालय

संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय

पर चस्पा की जा रही हैं, ताकि आमजन आसानी से अवलोकन कर सके।

इन गांवों में सर्वाधिक वार्ड

मोमासर : 29 वार्ड (क्षेत्र में सर्वाधिक)

रीड़ी ग्राम पंचायत : 23 वार्ड

बिग्गा व पूनरासर : 15-15 वार्ड

13 वार्ड वाली ग्राम पंचायतें

लखासर, आड़सर पुरोहितान, ठुकरियासर, धनेरू, धीरदेसर चोटियान, बाना, बापेऊ, जोधासर

11 वार्ड वाली प्रमुख पंचायतें

गुसाईंसर बड़ा, बिग्गाबास रामसरा, बींझासर, शेरूणा (जिसमें 2 वार्ड नारसीसर), उदरासर, ऊपनी, राजेडू, लिखमीसर उत्तरादा, सांवतसर, दुलचासर, देराजसर, इंदपालसर गुसाईंसर

9 वार्ड वाली ग्राम पंचायतें

बरजांगसर, लिखमादेसर, समंदसर, सत्तासर, तोलियासर, सोनियासर शिवदानसिंह, कितासर भाटियान, सुरजनसर, जैतासर, जाखासर, जालबसर, कल्याणसर, कल्याणसर नया, सोनियासर मीठिया, बेनीसर, बाडेला

7 वार्ड वाली ग्राम पंचायतें

कुंतासर, जाखासर भोमसिंहावतान, लाखनसर, केऊ, लोढ़ेरा, कितासर बिदावतान, हेमासर, जैसलसर, डेलवां, अभयसिंहपुरा, धीरदेसर पुरोहितान, लिखमीसर दिखनादा, कोटासर, दुसारना पुंडरीक जी, गोपालसर, टेऊ, सूडसर, कुनपालसर, माणकरासर, पुदंलसर, इंदपालसर सांखलान, इंदपालसर बड़ा, धर्मास मिंगसरिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब