Menu
मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  |  देर रात हाइवे पर बाइक व पिकअप की भिंड़त दो घायल बीकानेर रेफर  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

गुसाईंसर बड़ा में विकास रथ का भव्य स्वागत, विधायक ताराचंद सारस्वत का हुआ ऐतिहासिक अभिनंदन

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 25 दिसंबर 2025

राज्य सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ में निकाला जा रहा विकास रथ गुरुवार को ग्राम गुसाईंसर बड़ा पहुंचा। गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का ढोल-नगाड़ों, फूलमालाओं और जोरदार नारों के साथ भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुशासन दिवस के रूप में की गई। इस दौरान विधायक सारस्वत ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

सभा को संबोधित करते हुए विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सड़कों, नालियों, बिजली, पेयजल सहित विभिन्न जनहितकारी विकास कार्यों पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिली है। उन्होंने इन विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तंवर, मोहनलाल कुलडिया, जगदीश पारीक, मदन सोनी, मूलचंद इंदौरिया, देवकरण पारीक, मुरलीनाथ, श्रवण शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वहीं ग्राम गुसाईंसर बड़ा से तोलाराम गोदारा, भंवराराम गोदारा, जैसाराम खाती, भूराराम खाती, प्रयागदास स्वामी, सोहनलाल गोदारा, सुगनाराम मेघवाल, रामूराम नायक, नानूराम शर्मा, खींपाराम लुहार, कानाराम मेघवाल, रेण्वंतराम नायक, मदनलाल शर्मा, टालिराम शर्मा, सोहनदास स्वामी, ताराचंद शर्मा, भानीराम स्वामी, मदनलाल सांसी, महेन्द्र कुम्हार, आदूराम सहारण, केवलचंद शर्मा, खुमाराम नायक, आशाराम गोदारा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम उत्साह, उमंग और विकास के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब