Menu
मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  |  देर रात हाइवे पर बाइक व पिकअप की भिंड़त दो घायल बीकानेर रेफर  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

श्रीडूंगरगढ़ की बेटियों के लिए ‘डिजिटल क्रांति’ की ओर एक कदम, बालिका स्वाध्याय निःशुल्क लाइब्रेरी ने दानदाताओं से की अपील

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 26 दिसंबर 2025

बालिका स्वाध्याय निःशुल्क लाइब्रेरी के निदेशक की ओर से क्षेत्रवासियों एवं भामाशाहों अपील की गई  कि  लाइब्रेरी वर्तमान में  बेटियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक बेहतरीन, सुरक्षित और वातानुकूलित वातावरण प्रदान कर रही है। यहाँ 50 से अधिक छात्राएं UPSC, NEET, REET और अन्य राजकीय सेवाओं के लिए दिन-रात मेहनत कर रही हैं। लेकिन आज के डिजिटल युग में केवल किताबों से आगे बढ़कर ‘स्मार्ट स्टडी‘ की आवश्यकता है। हमारी लाइब्रेरी को पूर्णतः ‘डिजिटल लाइब्रेरी’ में बदलने हेतु हमें निम्नलिखित संसाधनों की सख्त आवश्यकता है:

1.10 कंप्यूटर (PC Sets): ऑनलाइन टेस्ट सीरीज और ई-कंटेंट के लिए।

2.बड़ा इंटरेक्टिव स्मार्ट बोर्ड: विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन क्लास और डिजिटल शिक्षण के लिए।

आपका एक छोटा सहयोग, बेटियों के बड़े सपनों को सच कर सकता है।  यदि आप इस नेक कार्य में कंप्यूटर या स्मार्ट बोर्ड भेंट करना चाहते हैं, या इसके लिए आर्थिक सहयोग देना चाहते हैं, तो कृपया  दिए गये नम्बरों पर  संपर्क कर सकते है। 

संपर्क सूत्र:
योगाचार्य ओमप्रकाश कालवा (निदेशक): 9799436775
श्री हरीश कुमार शर्मा (व्यवस्थापक): 9694294916

वर्तमान व्यवस्थाएं:

🔹शांत और वातानुकूलित हॉल
🔹पूर्णतः निःशुल्क अध्ययन व्यवस्था
🔹CCTV निगरानी और सुरक्षित मैनेजमेंट
🔹डिजिटल कनेक्टिविटी और ई-लर्निंग का विजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब