Menu
संकट चतुर्थी पर श्री करणी गौशाला कोटासर में दानदाताओं ने गौवंश को हरी सब्जी खिलाकर की गौसेवा  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ के सुनील सिद्ध बने आईएएस,बढ़ाया क्षेत्र का मान, पढ़े पूरी खबर  |  पालनहार योजना के लाभार्थियों को करवाना होगा वार्षिक सत्यापन श्रीडूंगरगढ़ में 110 बच्चों का सत्यापन बाकी  |  तोलियासर की रोही में राज्यवृक्ष खेजड़ी की कटाई का मामला, वन विभाग ने की कार्रवाई, ट्रैक्टर, पिकअप व आरा मशीन जब्त; 13 ठूंठ और 5 कटी खेजड़ी बरामद  | 

करणी कथा के दूसरे दिन मां करणी की बाल लीलाओं का वर्णन हुआ, करणी नाम की महिमा बताई

Post BannerPost BannerPost Banner

कथा में आरती गहलोत,खुशी भाटी ने मां करणी की वैवाहिक झांकी प्रदर्शित की


श्रीडूंगरगढ़ टुडे 28 दिसंबर 2025/महावीर कुमार सहदेव

बीकानेर,जस्सुसर गेट के बाहर स्थित प्राचीन करणी माता मंदिर में आज दूसरे दिन की कथा में कथा वाचक पंडित रविशंकर पारीक ने मां करणी की बाल लीलाओं के बारे में विस्तार से बताया साथ ही साथ करणी नाम की महिमा बताई। मीडिया प्रभारी महावीर कुमार सहदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि कथा शुभारंभ से पहले बृजमोहन सोनी सूरज कुमार सोनी, राजेंद्र सोनी, कैलाश सांखला,शंकर लाल सांखला,महेंद्र सिंह सांखला, रेवती रमण सोनी सपत्नी जोड़ों ने बैठकर पूजा अर्चना करवाई इस उपरांत नित्य दिन की कथा की शुरुआत हुई। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में महिला पुरुषों ने बैठकर कथा सुनी। तीसरे दिन की कथा में गोचर और एवं गोवंश के बारे में महाराजश्री करणी कथा के अनुसार आने वाला प्रसंग बताएंगे। कथा पूर्ण पर प्रसाद वितरण बृजमोहन सोनी के द्वारा किया गया। आगे की कथा 29, 30 दिसंबर को जारी रहेगी एवं 31 दिसंबर को यज्ञ अनुष्ठान कथा पूर्ण समारोह महा-प्रसादी के साथ सभी कार्य संपन्न होंगे।

महावीर कुमार सहदेव 9079873533

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब