श्रीडूंगरगढ़ टुडे 28 दिसंबर 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 129वां एपिसोड रविवार को भाजपा कार्यालय, श्रीडूंगरगढ़ में सामूहिक रूप से सुना गया। प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में इस बार भी कार्यकर्ताओं और आमजन में खासा उत्साह देखने को मिला।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में वर्ष 2025 की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत ने खेल, विज्ञान और वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को देश के लिए गर्व का विषय बताते हुए भारत की बढ़ती सामरिक और रणनीतिक क्षमता का उल्लेख किया।

अपने विचारों में प्रधानमंत्री ने भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत को राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत बताया। महाकुंभ, कच्छ रणोत्सव, लोक परंपराएँ और भाषाई प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति आज वैश्विक स्तर पर सम्मान पा रही है। दुबई की कन्नड़ पाठशाला और फिजी में मनाए गए तमिल दिवस जैसे उदाहरणों के जरिए उन्होंने प्रवासी भारतीयों की भूमिका को भी सराहा।
मणिपुर, आंध्र प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से आई प्रेरक कहानियों के माध्यम से प्रधानमंत्री ने यह संदेश दिया कि परंपरा, कौशल और संवेदनशील नेतृत्व समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
कार्यक्रम के पश्चात विधायक ताराचंद सारस्वत सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों से
प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
भाजपा कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, किसान मोर्चा जिला महामंत्री रतन सिंह राठौड़, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भवानी तावनीया, शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, शहर उपाध्यक्ष गजानंद दाधीच, शहर महामंत्री मदन सोनी, शहर मंत्री महेंद्र पारीक, पूर्व पार्षद एस. कुमार सिंधी, दीपक सिंधी, संदीप, गुलाब, महेश राजोतिया, मेघराज तावनियां, प्रहलाद शर्मा, भागूनाथ, जयप्रकाश स्वामी, मनोज मोरवानी, अशोक गुरनानी, ओमप्रकाश प्रजापत, फतेह सिंह जांगिड़, घनश्याम बिहानी, मघराज तेजी, विष्णु वाल्मीकि, विकास, महेंद्र, के.के. जांगिड़, किशन महेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को अटल स्मृति दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र एवं चलचित्र पर पुष्प अर्पित कर अटल जी के आदर्शों और मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प
बूथ स्तर पर भी हुआ प्रसारण
श्रीडूंगरगढ़ के सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक सुना। बूथ नंबर 87 पर श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, पार्षद भरत सुथार, रजत कुमार आसोपा, ओमप्रकाश सुथार, पुरखाराम जाट, कृष्ण दर्जी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।





