Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

तेरापंथ के युवा व किशोर कर रहे है जप अभ्यर्थना 2.0 के अंतर्गत 54दिनों तक लगातार अखण्ड जाप

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 29 दिसंबर 2025

सर्वांगीण विकास का लक्ष्य रखने वाली संस्था अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत के नेतृत्व में नेपाल के साथ साथ पूरे देश की 368 परिषदो मे दिनांक 15 दिसंबर से 6 फरवरी 2026 (54 दिनों तक लगातार) जप अभ्यर्थना 2.0 के माध्यम से अखंड जाप का आयोजन करवा रही है।

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद श्री डूंगरगढ़ ने जप अभ्यर्थना 2.0 का कार्यक्रम आयोजित किया।दिनाँक 27 दिसंबर को सांय 6 बजे से सुबह 6 बजे तक 12 घंटे का निरंतर जप हुआ जिसमें कुल 25 युवा साथी जप के क्रम में जुड़ें।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत का कहना है कि तेरापंथ के आद्य प्रवर्तक महामना आचार्य श्री भिक्षु के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष एवं तेरापंथ के विकास पुरुष गणाधिपति आचार्य श्री तुलसी के दीक्षा शताब्दी के पावन अवसर पर यह जप की अभ्यर्थना युवाओं एवं किशोरों द्वारा की जा रही है । राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ पटावरी का कहना है कि संस्था द्वारा पहली बार 54दिनों तक अखंड जप का आयोजन किया जा रहा है। देश और नेपाल के किशोर तन्मयता से लगातार जप कर रहे है।

तेयुप श्री डूंगरगढ़ के अध्यक्ष विक्रम मालू ने बताया कि अभातेयुप द्वारा निर्देशित ॐ भिक्षु जय तुलसी के जप अखंड जप के क्रम में हमारी परिषद् ने बड़ी तन्मयता से भाग लिया। मंत्री पीयूष बोथरा ने बताया कि हमारी परिषद् ने श्रद्धा भावों के साथ ॐ भिक्षु जय तुलसी के जप के क्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न किया। भविष्य में भी समय समय पर संस्था द्वारा ऐसे आयोजनों से युवा शक्ति को अध्यात्म से जोड़ने का क्रम गतिमान रहेगा । साध्वी श्री संगीत श्री जी व साध्वी डा परमप्रभाजी ने अपनी प्रेरणादायक वाणी द्वारा यह जानकारी अभातेयुप द्वारा इस कार्य से युवाओं को आध्यात्म की धारा से जोड़ने के लिए तप व जप के माध्यम से अच्छा प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब