Menu
बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  |  देर रात हाइवे पर बाइक व पिकअप की भिंड़त दो घायल बीकानेर रेफर  | 

दुसारणा बास बड़ा में श्मशान जाने वाला रास्ता बंद, गोचर भूमि पर कब्जे का आरोप ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 30 दिसंबर 2025

ग्राम दुसारणा बास बड़ा में श्मशान भूमि की ओर जाने वाले सार्वजनिक रास्ते को अतिक्रमण कर बंद करने और गौचर भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी, श्रीडूंगरगढ़ को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों ने बताया कि नायकों-मेघवालों के मौहल्ले के पास स्थित आबादी एवं गौचर भूमि वर्षों से खाली पड़ी है, जहां से समाज के श्मशान की ओर जाने का रास्ता है। आरोप है कि गांव निवासी बिरमाराम पुत्र खिराजराम मेघवाल द्वारा इस रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया है तथा गौचर भूमि पर कब्जा करने की नीयत से तारबंदी की तैयारी की जा रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी अपने साथ 10-12 लोगों को लेकर पिकअप वाहन में।

आता है और मोहल्ले के लोगों को धमकाता है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। यह रास्ता समाज के अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील कार्यों के लिए अत्यंत आवश्यक है, जिसे बंद किया जाना सामाजिक शांति के लिए गंभीर विषय है।

ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी से मांग की है कि मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, श्मशान की ओर जाने वाला रास्ता तत्काल खुलवाया जाए तथा गौचर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब