Menu
कोटासर की श्री करणी गौशाला में मकर संक्रांति के पर्व पर कामाख्या गौ सेवा मंडल ने गौ वंश को ओढ़ाए 101 कंबल,दानदाताओं ने बढ़ चढ़कर की गौसेवा  |  मोमासर: सुरवि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन, 800 लोगों ने कराया उपचार  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओं ने की गौसेवा  |  श्रीडूंगरगढ़ से बड़ी खबरः नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, 7 किलो अधिक  डोडा पोस्त जब्त  |  अखिल भारतीय किसान सभा की जिला बैठक सम्पन्न, बिजली व बीज विधेयक 2025 के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी  | 

3 जनवरी 2026,शनिवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 3 जनवरी 2026

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।

🙏🏾जय श्री गणेशाय नमः🙏🏾

🙏🏾जय श्री कृष्णा🙏🏾

🕉️आज का पंचांग-03.01.2026🕉️

✴️दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ शनिवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)


आज विशेष
हर समस्या की काट है ये अचूक उपाय करते ही
तत्काल ही दिखाने लगते हैं अपना प्रभाव


दैनिक पंचांग विवरण


आज दिनांक………………… 03.01.2026
कलियुग संवत्…………………………5127
विक्रम संवत्…………………………. 2082
शक संवत्……………………………..1947
संवत्सर………………………….श्री सिद्धार्थी
अयन…………………………………… उत्तर
गोल………………………. ………….दक्षिण
ऋतु………………………………….. शिशिर
मास………………………………………पौष
पक्ष……………………………………..शुक्ल
तिथि…पूर्णिमा. अपरा. 3.33 तक / प्रतिपदा
वार…………………………………. शनिवार नक्षत्र……..आर्द्रा. सायं. 5.28 तक / पुनर्वसु
चंद्रमा………………मिथुन. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग…………… ब्रह्म. प्रातः 9.04 तक / ऐंद्र
करण………………..बव. अपरा. 3.33 तक
करण……..बालव. रात्रि 1.58 तक / कौलव


नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है।


विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट


सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची


सूर्योदय…………………प्रातः 07.19.04 पर
सूर्यास्त…………………सायं. 05.52.53 पर
दिनमान-घं.मि.से……………….. 10.33.49
रात्रिमान………………………….13.26.24
चंद्रोदय……………….. .05.48.08 PM पर
चंद्रास्त………………….07.50.30 AM पर
राहुकाल. प्रातः 9.58 से 11.17 तक(अशुभ)
यमघंट…….अपरा. 1.55 से 3.14 तक(शुभ)
गुलिक…..प्रातः 7.19 से 8.38 (शुभे त्याज्य)
अभिजित….. मध्या.12.15 से 12.57 (शुभ)
पंचक………………………….. आज नहीं है।
हवन मुहूर्त…………………………… आज है।
दिशाशूल…………………………… पूर्व दिशा
दोष परिहार….. उड़द का सेवन कर यात्रा करें


🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄

अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता


ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।


प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है।


गौधूलिक काल– सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।


🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄


भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है।यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं।और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं।इसी तरह भद्रा फल विचार करें।


✴️सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट✴️


लग्न / ग्रह – राशि – अंश – कला – चरणाक्षर


लग्न ……. धनु 17°59′ पूर्वाषाढ़ा 2 धा
सूर्य ……… धनु 18°28′ पूर्वाषाढ़ा 2 धा
चन्द्र …….. .मिथुन 13°42′ आद्रा 3 ङ
बुध ^ …………. .धनु 7°37′ मूल 3 भा
शुक्र ^ … . धनु 17°37′ पूर्वाषाढ़ा 2 धा
मंगल ^ …… धनु 20°4′ पूर्वाषाढ़ा 3 फा
बृहस्पति *. मिथुन 26°52′ पुनर्वसु 3 हा
शनि ……… मीन 2°9′ पूर्वभाद्रपद 4 दी
राहू * ….. कुम्भ 17°55′ शतभिषा 4 सू
केतु *.. सिंह 17°55′ पूर्व फाल्गुनी 2 टा


✴️🌄दिन का चौघड़िया🌄✴️


शुभ………………प्रातः 8.38 से 9.58 तक
चंचल……….. अपरा. 12.36 से 1.55 तक
लाभ……………अपरा. 1.55 से 3.14 तक
अमृत…………..अपरा. 3.14 से 4.34 तक


✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️


लाभ……… सायं-रात्रि. 5.53 से 7.14 तक
शुभ………….. रात्रि. 9.14 से 10.55 तक
अमृत…..रात्रि. 10.55 से 12.36 AM तक
चंचल. रात्रि.12.36 AM से 2.17 AM तक
लाभ….रात्रि. 5.38 AM से 7.19 AM तक


(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )


🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞

शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.


दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण

संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये

आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षर….


समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर


12.05 PM तक—–आर्द्रा—–3——-ङ
05.28 PM तक—–आर्द्रा- —-4——-छ
10.51 PM तक—-पुनर्वसु —-1——-के
04.16 AM तक—-पुनर्वसु—-2——को
उपरात रात्रि तक—-पुनर्वसु—-3——–है

राशि मिथुन – पाया रजत्_


आज का दिन


व्रत विशेष……………………………. नहीं है।
अन्य व्रत……………… माघ स्नान व्रत प्रारंभ
पर्व विशेष……………………………. नहीं है।
दिन विशेष……….. सावित्री बाई फुले जयंती
विष्टि(भद्रा)……………………..आज नहीं है हवन मुहूर्त……………………………आज है।
खगोलीय………………………. आज नहीं है।
पंचक…………………………… आज नहीं है।
सर्वा.सि.योग…………………… आज नहीं है। अमृ.सि.योग…………………….आज नहीं है।

सिद्ध रवियोग……………………आज नहीं है।


अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी


दिनांक………………………..04.01.2026
तिथि………….. माघ कृष्णा प्रतिपदा रविवार
व्रत विशेष……………………………. नहीं है।
अन्य व्रत…………….. माघ स्नान व्रत जारी है।
पर्व विशेष……………………………. नहीं है।
दिन विशेष………………….. विश्व ब्रेल दिवस
दिन विशेष. .संवत् .2082 – माघ मास प्रारंभ
विष्टि(भद्रा)……………………… आज नहीं है।

हवन मुहूर्त………………………. आज नहीं है
खगोलीय…………………………आज नहीं है
पंचक………………………….. .आज नहीं है
सर्वा.सि.योग……. अपरा. 3.11 से रात्रि पर्यंत अमृ.सि.योग…………………….. आज नहीं है।

सिद्ध रवियोग……………………. आज नहीं है।
रविपुष्य योग……..अपरा. 3.11 से रात्रि पर्यंत


✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️

💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥


हर समस्या की काट है ये अचूक टोटके, करते ही दिखाने लगते हैं अपना प्रभाव

गृहस्थ जीवन में हर कोई माहौल के अनुकूल खुद को ढाल नहीं पाता। ऐसे में छोटी-छोटी बातों पर तकरार होना लाजमी है। बहुत से परिवार ऐसे भी होते हैं, जिनमें ये ऐसे झगडे देखने को नहीं मिलते। क्योंकि कुछ लोग वास्तु और ज्योतिष के नियमों को भी जीवन में अपनाते हैं। ज्योतिष में कई उपाय ऐसे है जिन्हे करने से घर में सुख-शान्ति हमेशा बनी रहती है। साथ ही घर में धन-संपत्ति की भी कमी नहीं होती। कई बार देखने में ये भी आता है कि हंसते-खेलते परिवार को नज़र लग जाती है और उसमें गृह क्लेश पैदा होने लगता है। ऐसे में घर में अशांति, बीमारियां और दरिद्रता आने लगती है। इन सभी की काट होते हैं अचूक टोने-टोटके, जिन्हे करने के बाद स्थितियां सामान्य होने लगती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में…

1- बुधवार के सात प्रकार के अनाज का दान करें।

2- बुधवार के दिन नागरमोथा की जड़ को धारण करें, राहु यंत्र की स्थापना कर उसी की पूजा करें।

3- नौ मुखी रुद्राक्ष को पूजा विधि के द्वारा धारण करें।

4- बच्चा दूध नहीं पी रहा हो या पीने के साथ ही उल्टियां कर रहा हो तो उसके ऊपर से दूध को उसारकर कुत्ते को पिला दें।

5- श्री हनुमान चालीसा एवं बजरंग बाण का नित्य पाठ करने से शत्रु परास्त होंगे और घर में सुख-समृद्धि आएगी।

6- हनुमान जी की मूर्ती को सिंदूर लगाएं और उनके कंधे के सिंदूर से तिलक करें।

7- बुरी नज़र से बचने के लिए भैरो बाबा के मंदिर से काला धागा लाकर धारण करें।

8- धन की हानि होने की स्थिति में लाल कपड़े में दो कौड़ियों को बांधकर तिजोरी में रख दें। एक रोटी को केवल एक तरफ़ से ही सेंके और उसके सिके हुए हिस्से पर सरसों का तेल लगाकर उसमें साबुत लाल मिर्च एवं दो डली नमक रखें। अब नज़र दोष से पीड़ित व्यक्ति के ऊपर से सात बार उसारकर इसे चौराह पर रख दें।

9- सुबह रोटी बनाते समय पहली रोटी के चार टुकड़े कर दें। इन टुकड़ों पर गुड रख दें। पहला टुकड़ा गाय को खिलाएं, दूसरा काले कुत्ते को, तीसरा कौआ को और चौथा टुकड़ा किसी चौराहे पर रख दें। ऐसा करने से कभी भी धन की कमी नहीं रहेगी।

10- कुंडली में राहु-केतु और शनि के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए रात की अंतीम रोटी पर सरसों का तेल लगाएं और काले कुत्ते को खिला दें। ऐसा आपको लगातार 41 दिन करना है। इससे कुंडली में मौजूद इन ग्रहों के दोष खत्म हो जाएगा।

11- करियर में आ रही रुकावट या नौकरी नहीं मिलने की स्थिति में आपको रसोई में जाना होगा और टिफिन में रखी हुई रोटियों में से तीसरे नंबर की रोटी लें। इसके बाद बीच वाली उंगली और तर्जनी को एक साथ तेल की कटोरी में डुबोकर रोटी पर एक साथ लाइन खींच दें। यह रोटी दो काले कुत्ते को डाल दें। यह उपाय सिर्फ गुरुवार और रविवार को ही करें। इससे करियर में आ रही रुकावटें जल्द ही दूर होने लगेंगी।


✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️


मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज किसी पुराने दोस्त से मुलाक़ात आपका मन ख़ुश कर देगी। अपने धन का संचय कैसे करना है यह हुनर आज आप सीख सकते हैं और इस हुनर को सीख कर आप अपना धन बचा सकते हैं। अपने बच्चों के लिए कुछ ख़ास योजना बनाएँ। सुनिश्चित करें कि आपकी योजनाएँ यथार्थवादी हैं और उन्हें अमली जामा पहनाना मुमकिन है। आने वाले पीढ़ी इस तोहफ़े के लिए आपको हमेशा याद रखेगी। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। जब आपका जीवनसाथी जब सारे मनमुटाव भुलाकर प्यार के साथ आपके पास फिर आएगा, तो जीवन और भी सुन्दर लगेगा। अगर आपकी आवाज सुरीली है तो कोई गाना गाकर आप अपने संगी को आज खुश कर सकते हैं।

वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज घर और दफ़्तर में कुछ दबाव आपको ग़ुस्सैल बना सकता है। अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में भागीदारी करें। यह न सिर्फ़ आपका दबाव कम करेगा, बल्कि आपकी झिझक भी मिटा देगा। ग़लतफ़हमी या कोई ग़लत संदेश आपका गर्मजोशी भरा दिन ठण्डा कर सकता है। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। वैवाहिक जीवन में चीज़ें हाथ से निकलती हुई मालूम होंगी। ग्रह इशारा कर रहे हैं कि धार्मिक क्रियाकलापों की अधिकता हो सकती है, मसलन आप मंदिर जा सकते हैं, दान-दक्षिणा भी संभव है और ध्यान-धारणा का अभ्यास भी किया जा सकता है।

मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और चीज़ों को व्यवस्थित करें। आज के दिन आपको अपने उन दोस्तों से बचकर रहने की जरुरत है जो आपसे उधार मांगते हैं और फिर उसे लौटाते नहीं हैं। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियाँ अच्छा मौक़ा साबित होंगी। प्यार एक ऐसा जज़्बा है जिसे न सिर्फ़ महसूस किया जाना चाहिए, बल्कि अपने प्रिय के साथ बांटना भी चाहिए। छात्रों को सलाह दी जाती है कि यारी-दोस्ती के चक्कर में इन कीमती पलों को खराब न करें। यार दोस्त आने वाले वक्त में भी मिल सकते हैं लेकिन पढ़ाई के लिए यही समय सबसे सही है। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है। दिन भर लोगों के साथ बिताने के बाद शाम का पूरा वक्त आप अपने जीवनसाथी को दे सकते हैं।

कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए ख़ूबसूरत फूल की तरह खिलेगी। व्यापाार में लाभ आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। शाम का ज़्यादातर समय मेहमानों के साथ गुज़रेगा। आपकी प्रेम कहानी आज एक नया मोड़ ले सकती है, आपका साथी आज आपसे शादी को लेकर बात कर सकता है। ऐसे में कोई भी फैसला लेने से पहले आपको विचार अवश्य करना चाहिए। आज आप ख़ुद को लोगों के ध्यान के केंद्र में पाएंगे, जब कोई आपके सहयोग की वजह से पुरस्कृत होगा या सराहा जाएगा। आपके जीवनसाथी की मुस्कान पल भर में आपका सारा दर्द ग़ायब करने की क़ाबिलियत रखती हे। आपके घर का कोई सदस्य आज आपसे प्यार से जुड़ी कोई समस्या शेयर कर सकता है। आपको उन्हें उचित सलाह देनी चाहिए।

सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हिम्मत न हारें और इच्छित फल पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। इन नाकामियों को तरक़्क़ी का आधार बनाएँ। मुश्किल घड़ी में रिश्तेदार भी काम आएंगे। आज किसी पार्टी में आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जो आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए आपको अहम सलाह दे सकता है। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर जाते समय ज़िंदगी को पूरे मन से जिएँ। संभव है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्तों की तरह है और आपको आज यह एहसास होगा। दिल की बातों को जुबां पर लाना भी जरुरी है इससे प्यार में गहराई आती है।

कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज मानसिक स्पष्टता के लिए भ्रम और निराशा से बचने की कोशिश करें। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। पुराने दोस्त मददगार और सहयोगी साबित होंगे। इकतरफ़ा प्यार आपके लिए काफ़ी ख़तरनाक साबित होगा। कोई रोचक मैगजीन या उपन्यास पढ़ के आजके दिन को आप अच्छी तरह से व्यतीत कर सकते हैं। आपके जीवनसाथी की मांगें तनाव का कारण बन सकती हैं। ऑफिस के दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताना आपके लिए अच्छा नहीं है ऐसा करके आप अपने घर वालों के गुस्से का शिकार हो सकते हैं।

तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आप शारीरिक लाभ के लिए, विशेषकर मानसिक तौर पर मज़बूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें- कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। आपको चिंतामुक्त होकर अपने क़रीबी दोस्तों और परिवार के बीच ख़ुशी के लम्हे तलाशने की ज़रूरत है। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। अपने जिगरी यारों के साथ आज आप खाली समय का आनंद लेने का विचार बना सकते हैं। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाख़ुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं। अगर बहुत ज़्यादा न हो, तो आज देर रात स्मार्टफ़ोन पर गप्पें मारने में भी कोई बुराई नहीं है। हालाँकि किसी भी चीज़ की अति नुक़सानदेह है।

वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज अपने विचार व्यक्त करने में हिचकिचाएँ नहीं। आत्मविश्वास की कमी को ख़ुद पर हावी न होने दें, क्योंकि यह सिर्फ़ आपकी समस्या को और जटिल बनाएगा, साथ ही आपकी तरक़्क़ी में भी रोड़ा अटकाएगा। अपना आत्मविश्वास फिर से हासिल करने के लिए अपनी बात खुल कर कहें और परेशानियों का सामना होठों पर मुस्कुराहट के साथ करें। जो लोग अपने करीबियों या रिश्तेदारों के साथ मिलकर बिजनेस कर रहे हैं उन्हें आज बहुत सोच समझकर कदम रखने की जरुरत है नहीं तो आर्थिक नुक्सान हो सकता है। सबको अपनी महफ़िल में दावत दें। क्योंकि आपके पास आज अतिरिक्त ऊर्जा है, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी। आज आप अपने दोस्त की महक उसकी अनुपस्थिति में महसूस करेंगे। आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। आपका जीवनसाथी आपको पाकर ख़ुद को ख़ुशनसीब समझता है; इन पलों का भरपूर उपयोग करें। आज आप किसी मुश्किल में पड़ सकते हैं और आपको समझ आ सकता है कि अच्छे दोस्तों का जीवन में होना बहुत जरुरी है।

धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज बहुत ज़्यादा मानसिक दबाव और थकान परेशानी की वजह बन सकता है। सेहत को ठीक बनाए रखने के लिए पर्याप्त आराम करें। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नज़रअंदाज़ करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। आज खाली वक्त का सही उपयोग करने के लिए आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुज़ार सकते हैं। सकारात्मक सोच ज़िंदगी में ग़ज़ब का जादू कर सकती है – कोई प्रेरणादायी पुस्तक पढ़ना या फ़िल्म देखना आज के दिन बढ़िया रहेगा।

मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज ख़ुद को सेहतमंद और दुरुस्त रखने के लिए वसायुक्त और तली-भुनी चीज़ों से दूर रहें। आज आपके माता-पिता में से कोई आपको धन की बचत करने को लेकर लेक्चर दे सकता है, आपको उनकी बातोें को बहुत गौर से सुनने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में परेशानी आपको ही उठानी पड़ेगी। बच्चों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए थोड़ा समय अलग से निकालें। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं। लेकिन आज आप सबसे दूर होकर अपने आप के लिए वक्त निकाल पाएंगे। आप और आपका हमदम एक-दूसरे से आज एक-दूसरे की ख़ूबसूरत भावनाओं का इज़हार कर सकेंगे। जब आप अपने परिवार के साथ सामान्य से कुछ ज़्यादा समय बिताते हैं, तो थोड़ी कहासुनी हो ही सकती है। लेकिन आज इससे बचने की कोशिश करें।

कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी ख़ासी तारीफ़ कर सकते हैं। आज आपको समझ आ सकता है कि धन को बिना सोच विचारे खर्च करना आपको कितना नुक्सान पहुंचा सकता है. अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए। आज आप अपने किसी वादे को पूरा नहीं कर पाएंगे जिसकी वजह से आपका प्रेमी आपसे नाराज हो जाएगा। दिन के अंत में आज आप अपने घर के लोगों को वक्त देना चाहेंगे लेकिन इस दौरान घर के किसी करीबी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है और आपका मूड खराब हो सकता है. जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी संभव, लेकिन शाम तक सभी बातें भी सुलझ जाएंगी। अपने प्रिय के साथ पर्याप्त समय बिताने की संभावना है। ऐसा हो भी क्यों न, ऐसे पल ही तो किसी संबंध को प्रगाढ़ बनाते हैं।

मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज आउटडोर की गतिविधियां काफ़ी थकावटी और तनाव देने वाली साबित होंगी। जेवर और एंटीक में निवेश फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। काम का तनाव आपके दिमाग़ पर छा सकता है जिसकी वजह से परिवार और मित्रों के लिए वक़्त नहीं निकाल सकेंगे। आपका प्रिय दिन भर आपको याद करने में समय बिताएगा। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा। आपके प्रेम को देखकर आज आपका साथी ंगदगद हो जाएगा। आज आप महसूस करेंगे कि जीवनसाथी के साथ की एहमियत कितनी हे। रात को आज आप अपने किसी करीबी से कई देर तक फोन पर बात कर सकते हैं और अपने जीवन में चल रही बातों को बता सकते हैं।



अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व, मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब