Menu
श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौसेवा कर मनाई 55 वीं वैवाहिक वर्षगांठ   |  उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति ने धरनास्थल पर मनाई होली,मांग पूरी नही होने तक संघर्ष रहेगा जारी  |  विमल कुमार छाजेड़ ने कोटासर श्री करणी गौशाला में गौ सेवा कर मनाई 42वीं वैवाहिक वर्षगांठ  |  कोटासर श्री करणी गौशाला में चंद्र ग्रहण काल समय में हुआ सत्संग का आयोजन हुआ दानदाताओं ने लिया गौ सेवा का संकल्प  |  कोटासर श्री करणी गौशाला में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, दानदाताओं ने सामूहिक रूप से किया गौ सेवा भंडारा  | 

राष्ट्रीय सुरक्षा मंथः बीकानेर में जागरूकता रथ रवाना, प्रशासन और जनप्रतिनिधि हुए शामिल

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 3 जनवरी 2026

राष्ट्रीय सुरक्षा मंथ 2026 के तहत ईको भारत की ओर से बीकानेर सहित देशभर में सड़क और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

जिसमें प्रशासन और विभिन्न विभाग सहभागी बन रहे हैं। यह आयोजन सड़क सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है

ईको भारत के संस्थापक संपत सारस्वत बामनवाली ने बताया कि यह आयोजन सड़क सुरक्षा के बढ़ते महत्व को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ईको भारत एक स्मार्ट क्यूआर कोड आधारित सुरक्षा प्रणाली है, जिसे विशेष रूप से सड़क सुरक्षा और स्मार्ट पार्किंग प्रबंधन के लिए विकसित किया गया है

इस आयोजन को राष्ट्रीय स्तर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी भाग लिया और ईको भारत की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश में प्रति दिन लगभग 500 लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में हो रही है, जो अत्यंत गंभीर चिंता का विषय है । सङक सुरक्षा को राष्ट्रीय मुहीम बनाकर लोगो को जागरूक करने पर जोर दिया.

राष्ट्रीय सुरक्षा मंथ 2026 के मध्यनजर पुरे भारतभर मे परिवहन विभाग के साथ साथ सभी विभाग सहभागिता दर्ज करवा रहे है इसी कङी मे सङक सुरक्षा के कार्यक्रम का बीकानेर से आगाज हुआ जिसकी अध्यक्षता जिला कलेक्टर ने की और बीकानेर पुर्व की विधायक सिद्धीकुमारी बाईसा के साथ शांति सुचक रंगीन गुब्बारे हवा मे उङाकर संदेश दिया. साथ ही सङक सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. आयोजन मे प्रादेशिक परिवहन अधिकारी अनिल पांड्या, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, महिला जिलाध्यक्ष सुमन छाजेङ, भाजपा नेता दीपक पारीक, पुलिस प्रशासन, ट्राफिक प्रशासन, सङक सुरक्षा समिती सदस्य राजेश मुंजाल, प्रेमरतन तांवणिया व विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी सम्मिलित हुए तथा एक स्वर मे सभी ने ट्राफिक नियमों की पालना पर जोर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब