Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  16 जनवरी 2026,शुक्रवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  कोटासर की श्री करणी गौशाला में मकर संक्रांति के पर्व पर कामाख्या गौ सेवा मंडल ने गौ वंश को ओढ़ाए 101 कंबल,दानदाताओं ने बढ़ चढ़कर की गौसेवा  |  मोमासर: सुरवि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन, 800 लोगों ने कराया उपचार  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओं ने की गौसेवा  | 

कोटासर श्री आवड़ करणी कथा का दूसरा दिन,मनाया माता का जन्मोत्सव,आवड़ माता सब की कुलदेवी नाम अलग-अलग- पंडित रविशंकर

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 5 जनवरी 2026

कोटासर गांव स्थित करणीमाता मंदिर पर चल रही आवड़ करणी कथा के दूसरे दिन कथा वाचक पंडित रविशंकर पारीक ने मां आवड़ के विभिन्न चमत्कारों के बारे में  बताया। उन्होंने कहा कि मां आवड़ ही सभी की कुलदेवी है। लोग उन्हें अलग अलग नाम से मानते हैं।

उन्होंने कहा कि मां आवड़ के पिता मामडीयाजी के आग्रह पर वे गुजरात गए, जहां वे द्वारिकाधीश, सोमनाथ आदि बड़े तीर्थों पर भी पहुंचे। सोमनाथ महादेव मंदिर पहुंचने पर महादेव योगी रूप में मां सती की अवतार मां आवड़ की अगवानी में आए। उन्होंने कहा कि मां आवड़ को कात्यायनी रूप में इसलिए पूजते हैं क्योंकि उनके सूत काटने के चरखे खुद ब खुद चलते थे। गुजरात प्रवास के दौरान इस परचे से लोग मां के कायल हो गए। मां आवड़ व उनकी बहिनों ने नाग रूप बनाया तो वे नागणेच्यां रूप में पूजी जाने लगी। मां आवड़ ने कई राक्षसों का वध किया, अपने भक्तों का उद्धार किया।इस दौरान कथा लिखने वाले करणीसुत लखावत का भी सानिध्य मिला।

उन्होंने कहा कि करणी मां साधारण ग्रामीण कन्या थीं, लेकिन कई चमत्कार उनके जीवन से जुड़े हुए हैं। इनका अवतरण चारण कुल में वि. सं. 1444 यानी (20 सितंबर 1387) को अश्विनी शुक्ल सप्तमी शुक्रवार को जोधपुर में मेहाजी किनिया के घर हुआ था। करणीजी ने जनहित के लिए तत्कालीन जांगल प्रदेश को अपनी कार्यस्थली बनाया और राव बीका को राज्य स्थापित करने का आशीर्वाद दिया। कथास्थल पर सोमवार को मां करणी का जन्मोत्सव मनाया गया।कथा के दौरान करणी जन्मोत्सव पर ठाकुर अमर सिंह पड़िहार कोटासर ने गौ वंश को विशाल भंडारा समर्पित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब