Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

नशे के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन अफीम के साथ पकड़ा युवक ।

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 6 जनवरी 2026

अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 100 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बिग्गा गांव में मंदिर के पास की गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान किशन धतरवाल निवासी तोलियासर के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से अवैध अफीम बरामद की गई।

थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी हालत में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने आमजन से भी अपील की कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

इस कार्रवाई को एसआई मोहनलाल के नेतृत्व में गठित टीम ने अंजाम दिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि अफीम कहां से लाई गई और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब