Menu
श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौसेवा कर मनाई 55 वीं वैवाहिक वर्षगांठ   |  उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति ने धरनास्थल पर मनाई होली,मांग पूरी नही होने तक संघर्ष रहेगा जारी  |  विमल कुमार छाजेड़ ने कोटासर श्री करणी गौशाला में गौ सेवा कर मनाई 42वीं वैवाहिक वर्षगांठ  |  कोटासर श्री करणी गौशाला में चंद्र ग्रहण काल समय में हुआ सत्संग का आयोजन हुआ दानदाताओं ने लिया गौ सेवा का संकल्प  |  कोटासर श्री करणी गौशाला में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, दानदाताओं ने सामूहिक रूप से किया गौ सेवा भंडारा  | 

बीकानेर कला महोत्सव: आज शाम 4:30 बजे होंगे कठपुतली, जादू, प्रिंस एंड प्रिंसेज ऑफ राजस्थान जैसे बच्चों के विशेष शो, कबीर गायक कालूराम बामनिया भी आएंगे, एंट्री रहेगी फ्री, पढ़ें ख़बर

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 8 जनवरी 2026

रंगत फाउंडेशन द्वारा आयोजित बीकानेर कला महोत्सव सीजन-2 के अंतिम दिन आज जमकर लोक संगीत, जादू, कठपुतली व नन्हें बच्चों के कैटवॉक शो देखने को मिलेंगे। गंगाशहर जैन कॉलेज के पीछे स्थित ग्राउंड में अभी आर्ट एंड कल्चर फेयर, कठपुतली, जादू, खिळखोळिया ग्राउंड व ट्रेडिशनल संगीत ग्रुप अपना प्रदर्शन कर रहे हैं।

वहीं आज शाम 4:30 बजे से मेगा मून लाइट शो होंगे। मेगा मून लाइट शो में नन्हें बच्चों का कैटवॉक शो प्रिंस एंड प्रिंसेज ऑफ राजस्थान 2026 आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके अतिरिक्त जादूगर जहांगीर का जादू व जगजीत जयपुर का कठपुतली शो बच्चों को रिझाएगा।

युवाओं के लिए पद्मश्री कालूराम बामनिया का कबीर गायन विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। बाड़मेर का जूठा खान व पीरा खान ग्रुप अपनी लंगा व लोक गायकी से हर किसी को आनंद देगा। वहीं शुभ्रा पारीक की मखमली आवाज में मांड का जादू सबको आनंदित करेगा। बता दें कि आज शाम होने वाले कार्यक्रम में बच्चों के लिए ख़ास कार्यक्रम होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब