श्रीडूंगरगढ़ टुडे 8 जनवरी 2025
जिला देहात कांग्रेस के उपाध्यक्ष केसराराम गोदारा को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल में प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, प्रदेश मुख्य संगठक हेमसिंह शेखावत, प्रदेश प्रभारी गोविंद भाई पटेल एवं ज्योति खन्ना, तथा ज़ोन प्रभारी कमल कल्ला के प्रति संगठन की ओर से आभार व्यक्त किया गया।
मीडिया प्रभारी एवं विधानसभा अध्यक्ष राजेश मंडा ने जानकारी देते हुए बताया कि केसराराम गोदारा की संगठन के प्रति निष्ठा, निरंतर सक्रियता और जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि गोदारा के नेतृत्व में कांग्रेस सेवादल संगठन को नई दिशा, जबूती और ऊर्जा मिलेगी।
उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थको ने बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।





