Menu
बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  |  देर रात हाइवे पर बाइक व पिकअप की भिंड़त दो घायल बीकानेर रेफर  | 

डंपिंग यार्ड में मृत गौवंश के मामले ने पकड़ा तूल, समिति सदस्य कर सकते है सीएम की सभा मे कूच प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का ऐलान

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 9 जनवरी 2026

श्रीडूंगरगढ़ में बढ़ती आजाद गौवंश समस्या और डंपिंग यार्ड की भयावह स्थिति को लेकर आज नागरिक विकास परिषद (NVP) भवन में एक आपातकालीन बैठक आयोजित की गई।

बैठक में गौवंश की दयनीय स्थिति, खुले में फैले कचरे और प्रशासनिक लापरवाही पर गहरी चिंता व्यक्त की गई।

इस बैठक में आपणो गांव श्री डूंगरगढ़ सेवा समिति ,RSS , बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, नागरिक विकास परिषद, गोसेवा संघ, अन्य सेवाभावी संस्थाओं के अनेकों पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से निम्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

•गौवंश संरक्षण को लेकर न्यायालय में जनहित याचिका दायर की जाएगी।
•पर्यावरण क्षति को देखते हुए NGT एवं हाईकोर्ट में वाद दायर किया जाएगा।
•डंपिंग यार्ड में मृत गौवंश का पोस्टमार्टम करवाना प्रथम वरीयता पर जबाबदेही तय हो कि किसकी गलती से अंसख्य गौवंश मौत का जिम्मेदार कौन
•मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को ध्यान में रखते हुए श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर पैदल कूच करने के लिए जल्द रणनीति बनाकर आमजन कम से कम 5000 सदस्य चलने का लक्ष्य तय
•SDM द्वारा जो मेडिकल वेस्ट कमेटी बनी है उसकी मॉनिटरिंग कर देखना की कौन जबाबदेह
•डंपिंग यार्ड की गलत गतिविधियों पर तत्काल रोक व सुधार के लिए प्रशासन पर दबाव बनाया
जाएगा।
•डंपिंग यार्ड की चारदीवारी जल्द से जल्द बनायी जाए ।
•शहरी आजाद गोवंश को अविलंब गौशालाओ में शिफ्टिंग के लिए स्थानीय प्रशासन को लगाना
•पालिका के जबाबदेही वालो ने जो शहर के बाहरी तरफ जो अलग अलग स्थानों पर कचरे के ढेर लगाये है उन सभी का खुलासा व जिनकी जबाबदेही उन पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करना
•इस संपूर्ण मुद्दे को लोकायुक्त में याचिका दर्ज करवाना

समिति ने स्पष्ट कहा कि यदि शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे। बैठक के अंत में प्रशासन से अपील की गई कि गौवंश की रक्षा हेतु तुरंत प्रभावी कदम उठाए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब