Menu
शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  | 

श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर चलाया अभियान,1.5 क्विंटल प्लास्टिक जब्त

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 13 जनवरी 2026

श्रीडूंगरगढ़ में  सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के विरुद्ध नगरपालिका प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान शहर की विभिन्न दुकानों की जांच की गई, जिसमें करीब 1.5 क्विंटल प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई।

यह कार्रवाई तहसीलदार एवं ई. अधिशाषी अधिकारी श्रीवर्धन शर्मा के निर्देशन में की गई। निरीक्षण के दौरान पुलिस एवं नगरपालिका की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही, जिससे अभियान प्रभावी रूप से संपन्न हुआ।

अभियान में पुलिस प्रभारी सुरेश कुमार (एएसआई), नेमीचंद एवं राकेश कुमार (कांस्टेबल), नगरपालिका से प्रभारी सैजाद, सह-प्रभारी हरिश गुर्जर, करणीदान

(एसआई), स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी अजय शर्मा, सोनू नाई, मोहित सारस्वत सहित अन्य पालिका कर्मचारी शामिल रहे।

नगरपालिका प्रशासन ने व्यापारियों एवं आमजन से अपील की है कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक व चाइनीज मांझे का उपयोग न करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नगर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब