श्रीडूंगरगढ़ टुडे 15 जनवरी 2026
नशे के सौदागरों के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 किलो 360 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुनीराम पुत्र सुरजाराम ब्राह्मण एवं लालचंद पुत्र लीछमणराम गोदारा जाट, निवासी ठुकरियासर के रूप में हुई है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
यह कार्रवाई थानाधिकारी कश्यप सिंह के निर्देश पर जयपुर रोड पर की गई। पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर यह सफलता मिली।
कार्रवाई का नेतृत्व एसआई राजेंद्र कुमार ने किया। उनके साथ कांस्टेबल पुनीत कुमार, अनिल कुमार, सुभाष एवं डीआर राकेश की टीम शामिल रही, जिन्होंने मुस्तैदी से कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि डोडा पोस्त की सप्लाई कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।










