श्रीडूंगरगढ़ टूडे 18 जनवरी 2026
अखिल भारतीय किसान सभा जिला कमेटी की बैठक बीकानेर बीटीआर भवन में जिलाध्यक्ष कॉमरेड गिरधारी लाल महिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में राज्य प्रवेक्षक के तौर पर किसान नेता कालू थोरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक गिरधारी महिया ने केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तावित बिजली विधेयक 2025, बीज विधेयक 2025 तथा नरेगा रोजगार गारंटी योजना को समाप्त कर बीवीजी रामजी योजना लागू करने के निर्णय का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि ये नीतियाँ किसानों और ग्रामीण मजदूरों के हितों के खिलाफ हैं तथा इनके विरोध में मजबूत जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा। बैठक में श्रीडूंगरगढ़ तहसील सचिव राजेंद्र जाखड़ ने जानकारी दी कि आगामी 30 जनवरी को श्रीडूंगरगढ़ में अखिल भारतीय किसान सभा का तहसील सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही बैठक में 2 फरवरी को प्रस्तावित “खेजड़ी बचाओ-पर्यावरण बचाओ महापड़ाव” में सोलर कंपनियों के खिलाफ पर्यावरण एवं खेजड़ी संरक्षण विस्तृत रूप से बिजली विधेयक 2025 व बीज विधेयक 2025 व नरेगा रोजगार गारंटी को समाप्त कर बीवीजी रामजी योजना को लागू करने के खिलाफ मजबूत आंदोलन की बात कही।
श्रीडूंगरगढ़ तहसील सचिव राजेंद्र जाखड़ ने कहा कि 30 जनवरी को श्रीडूंगरगढ़ में अखिल भारतीय किसान सभा का तहसील सम्मेलन का आयोजन होगा। बैठक में 2 फरवरी को खेजड़ी बचाओ पर्यावरण बचाओ महापड़ाव में सोलर कम्पनियों से पर्यावरण व खेजड़ी बचाने के लिए समर्थन दिया। और 14 फरवरी को अखिल भारतीय किसान सभा का बीकानेर जिला सम्मेलन करने का फैसला किया। बैठक में श्रीडूंगरगढ़ के किसान सभा के लालाराम सारण, टेऊ सरपंच सुनील मेघवाल,मुखराम नायक,सहित अनेक किसान नेता मौजूद थे।











