Menu
4 मार्च 2026,बुधवार देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  | 

कोटासर की श्री करणी गौशाला में मकर संक्रांति के पर्व पर कामाख्या गौ सेवा मंडल ने गौ वंश को ओढ़ाए 101 कंबल,दानदाताओं ने बढ़ चढ़कर की गौसेवा

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 15 जनवरी 2026

मकर संक्रांति के पर्व पर गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला में हवन अनुष्ठान का आयोजन किया गया। पंडित  विजय कुमार जाजड़ा ने वैदिक मंत्रोचार के साथ हवन अनुष्ठान संपन्न करवाया इस दौरान गोभक्तो व दानदाताओ ने बढ़-चढ़कर गौसेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। कामाख्या गौ सेवा मंडल ने गोवंश को 101 कंबल  गौ माताओं को ओढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। गौशाला कमेटी ने कामाख्या गो सेवा मंडल के सदस्यों का आभार  जताया। वहीं  दुसारणा के देवेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय जुगल किशोर भामा सोनी ने 5100 की सेवार्थ राशि समर्पित की। पुण्य के पर्व पर दानदाताओं ने 6 कड़ाई लापसी भंडारा कर गौवंश को भोग लगाया। वहीं गंगाविशन मोतीलाल मूंधड़ा दुलचासर हाल मुंबई ठाणे, धीरेंद्र सिंह पुत्र बजरंग सिंह एवं छैलू सिंह पुत्र पर्वत सिंह राठौड़ हाडलां, अमोलक कुमार संघई बॉम्बे, व्याख्याता किशोर कुमार बीकानेर, रामेश्वर लाल भूतड़ा भाप हाल बालोतरा,सीताराम राकेश कुमार मूंधड़ा दुलचासर सहित एक-एक कड़ाई लापसी भंडारा गोवंश को समर्पित किया। चेन्नई प्रवासी रामेश्वर लाल छड़िया सुथार कुचोर अगुणी, डीडवाना के बेगराज सिंवाल एक- एक पेटी गुड़ गोवंश को समर्पित किया। दुलचासर के मोडाराम जाजड़ा ने एक कट्ठा मुंगचुरी गौ सेवा में समर्पित की। मास्टर देवीलाल छरंग दुलचासर ने अपने जन्म दिवस पर ₹2100 की राशि समर्पित कर लापसी भंडारे का संकल्प लिया। गौशाला कमेटी के अगर सिंह पड़िहार, ओम सिंह भाटी, किशोरसिंह रुपावत, मूलाराम सारण, पिथाराम सारण सहित अनेक ग्रामीण  मौजूद रहे। गौशाला कमेटी ने सभी दानदाताओं का आभार जताया गांव के युवा गो भक्तों ने लापसी भंडारा वितरण में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब