श्रीडूंगरगढ़ टुडे 17 जनवरी 2026
गांव कोटासर के भोमिया जी दादोसा महाराज के मंदिर परिसर में आगामी 21 जनवरी 2026 से श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होगा। कथा का वाचन पंडित राकेश भाई पारीक केशरदेसर करेंगे कथा को लेकर आज गांव के मुख्य गुवाड़ में ग्राम वासियों ने पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर माल सिंह राठौड़, हरदास रामावत मूलाराम सारण, जगदीश प्रसाद जोशी, श्याम सुंदर जोशी मदनलाल जोशी, प्रेम सिंह चौहान, राजू सिंह राठौड़ बुधराम, जालू राम ,जेठू सिंह, अमर सिंह, लक्ष्मण सिंह पूनम चंद, सरवन राम,हनुमान राम सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें । अगरसिंह कोटासर ने बताया कि कथा के प्रचार-पसार व व्यवस्था के लिए गांव के युवाओं को जिम्मा दिया गया है। जिसके लिए अलग -अलग टोलिया बनाई गई। कथा की तैयारियां जोरों शोरो से चल रही है।












