Menu
सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

शाम की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 17 जनवरी 2026

1 पीएम मोदी शनिवार को बंगाल दौरे पर हैं, जहां वे करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। साथ ही पीएम मोदी बंगाल में देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन के साथ ही भारतीय रेलवे आधुनिकीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है

2 पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बंगाल के हावड़ा से असम के गुवाहाटी के बीच संचालित होगी, जो पूर्वी भारत को उत्तर पूर्वी भारत से जोड़ने वाला अहम कॉरिडोर है।

3 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 16 आधुनिक कोच हैं, जिनमें कुल 1128 यात्री सफर कर सकते हैं। इन कोच में एयरोडायनामिक्स डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है, जिससे हवा का दबाव कम पड़ेगा और लोगों को आरामदायक और शांत यात्रा का अनुभव होगा।

4 वंदे भारत एक्सप्रेस का वजन दूसरी गाड़ियों से 10-20 फीसदी कम रहता है। रेलगाड़ी के हर पहिये पर लगी ट्रैक्शन मोटर एक सुरक्षित सफर की गारंटी होती है। यही वह तकनीक है, जिससे गाड़ी बिना किसी देरी के स्पीड पकड़ लेती है। अगर आपातकालीन ब्रेक का इस्तेमाल करना पड़े, तो भी यह गाड़ी बिना ट्रैक छोड़े तुरंत रुक जाती है

5 कोई भी संधि देशहित को ध्यान में रखकर होनी चाहिए, विदेशी दबाव में नहीं’, सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

6 26 जनवरी से पहले दिल्ली समेत कई शहरों में आतंकी हमले की आशंका, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट

7 राहुल गांधी बोले-पानी पीकर लोग मर रहे, यही अर्बन मॉडल, इंदौर में मृतकों के परिजन को डेढ़-डेढ़ लाख के चेक दिए; कहा- सरकार जिम्मेदारी ले

8 भगीरथपुरा में दूषित पेयजल पीड़ित परिवारों से मिले राहुल, बोले-मैं यहां राजनीति करने नहीं, लोगों की मदद करने आया हूं

9 बीजेपी बोली-₹10 हजार में बांग्लादेशियों-रोहिग्याओं को नागरिकता दे रहीं ममता, इसीलिए ED के छापे से घबरा गईं, वो बंगाल को बांटकर जीत नहीं सकतीं

10 महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने बीएमसी चुनाव में हार के बाद मराठी पहचान और महाराष्ट्र के विकास के लिए संघर्ष जारी रखने का संदेश दिया। वहीं शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है।

11 महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों में इस बार नतीजों ने सबका ध्यान खींचा है। एआईएमआईएम ने राज्य भर में 126 सीटें जीतकर अपनी राजनीतिक ताकत दिखाई है। खास तौर पर छत्रपति संभाजीनगर में पार्टी की जीत ने सियासी समीकरणों को नई दिशा दी है। इन नतीजों को केवल स्थानीय चुनाव तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे आने वाले बड़े चुनावों का संकेत भी माना जा रहा है।

12 मोतिहारी में दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग, वाराणसी-अयोध्या के पंडितों ने की पूजा; हर-हर महादेव से गुंजा रामायण मंदिर; CM नीतीश, दोनों उपमुख्यमंत्री भी पहुंचे

13 अंतिम यात्रा के लिए आए रिश्तेदार, जन्मदिन मनाकर लौटे, नागपुर में शव यात्रा से पहले 103 साल की दादी जिंदा हुई

14 बजट के दिन रविवार को भी खुलेगा शेयर बाजार, 1 फरवरी को सामान्य दिनों की तरह ट्रेडिंग होगी, 9 साल बाद बनेगा ‘वर्किंग संडे’

15 ट्रम्प ने दुनियाभर के देशों को धमकी दी, ग्रीनलैंड पर कब्जे का विरोध किया तो टैरिफ लगाएंगे; कनाडाई PM बोले- हर हाल में ग्रीनलैंड के साथ
==============================

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब