श्रीडूंगरगढ़ टुडे 17 जनवरी 2026
श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में जी.एम.एंड संस प्रतिष्ठान के मोतीलाल, नंदकिशोर, मुंधड़ा निवासी दुलचासर प्रवासी मुंबई ने गौमाताओं को पौष्टिक आहार लापसी का पावन भंडारा करवा कर भोग लगवाया है। सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि वहीं भागीरथ सुपुत्र गंगा राम महिया निवासी दुलचासर ने लापसी सामग्री गेहूं बाट 55किलो, 5 किलो सरसों तेल, एक पेटी गुड गौशाला में समर्पित किया। गौशाला कमेटी ने दानदाताओं का आभार प्रकट करते हुए ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि की कामना की।











