Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

श्रीडूंगरगढ़ में जमीन घोटाले का मामला: 34 साल पहले मृत व्यक्ति के नाम फर्जी आधार बनवाकर बेची जमीन,मामला दर्ज।

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 17 जनवरी 2026

श्रीडूंगरगढ़ में जमीन हड़पने के लिए फर्जीवाड़े का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वर्ष 1991 में निधन हो चुके भैंरूदान लूणियां के नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवाकर उनकी कृषि भूमि का बेचान कर दिया गया। इस मामले में मृतक के पोते जितेन्द्र लूणियां ने धोखाधड़ी करने वाले श्रीडूंगरगढ़ निवासी बजरंगलाल ब्राह्मण, बीकानेर निवासी राहुल साध, डेलंवा निवासी पवन कुमार ब्राह्मण सहित दो-तीन अन्य लोगों  के खिलाफ न्यायालय के जरिए मामला दर्ज करवाया है।

जितेंद्र लूणिया ने बताया कि उनके दादा भैंरूदान लूणियां निवासी श्रीडूंगरगढ़ का निधन करीब 34 वर्ष पूर्व हो चुका था। उनकी जैतासर रोही स्थित कुल 10.1900 हैक्टेयर कृषि भूमि अब भी उनके नाम पर दर्ज है। परिवार के सभी वारिस व्यवसाय के चलते  बाहर रहते है। तथा समय समय पर जमीन का सार सभाल करने आते जाते रहते है।  लेकिन व्यवसाय के चलते अब तक जमीन का नामांतरण नहीं हो पाया, जिसका फायदा उठाते हुए आरोपियों ने षड्यंत्र रचकर उक्त जमीन का फर्जी बेचान कर दिया।

जितेन्द्र लूणियां ने अपने इस्तगासे में बताया कि आठ अक्टूबर 2025 को आरोपियों ने एक अज्ञात व्यक्ति को भैंरूदान लूणियां बनाकर तहसील कार्यालय में पेश किया और फर्जी आधार कार्ड के सहारे उनकी जमीन का विक्रय पत्र बजरंगलाल ब्राह्मण निवासी श्रीडूंगरगढ़ के नाम करवा दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने 21 नवम्बर 2025 को पंजाब नेशनल बैंक से उक्त भूमि पर केसीसी ऋण भी उठा लिया और अब मौके पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।

पीडि़त द्वारा इस मामले में श्रीडूंगरगढ़ निवासी बजरंगलाल ब्राह्मण, बीकानेर निवासी राहुल साध, डेलंवा निवासी पवन कुमार ब्राह्मण सहित दो-तीन अन्य लोगों को नामजद किया गया है। न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच एसआई मोहनलाल को सौंपी गई है। पुलिस अब फर्जी दस्तावेज, आधार कार्ड और रजिस्ट्री प्रक्रिया की गहन जांच में जुटी हुई है।

एडवोकेट अनिल धायल की अपील

धायल ने बताया की क्षेत्र में कुछ लोग कई तरह की मिलीभगत करके गिरोह बना कर इस तरह की जमीनो को निशाना बना रहे है जिनके मालिक काफ़ी समय से काम धंधो के चलते यहाँ नहीं रहते व जमीनो की सार संभाल नियमित नहीं कर पा रहे। ऐसे कुछ अन्य प्रकरण भी ध्यान में आये है जिन पर भी उचित क़ानूनी कार्यवाही करवाने का प्रयास रहेगा साथ ही प्रवासी निवासियों से अपील है की अपनी प्रॉपर्टी के प्रति सचेत रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब