Menu
शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  | 

नई सड़क बनी आफत वार्ड 23 में नालियों के बिना बनी रोड, घरों में रिस रहा पानी

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 18 जनवरी 2026

कस्बे के वार्ड नंबर 23 में नगर पालिका द्वारा नवनिर्मित सड़क अब स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। सड़क निर्माण तो कर दिया गया, लेकिन दोनों ओर नालियों का निर्माण नहीं होने से वार्ड में गंदे पानी की निकासी ठप हो गई है।

लोक समता समिति के उपाध्यक्ष एडवोकेट सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि सड़क बनना स्वागतयोग्य कदम है, लेकिन अधिकारियों और ठेकेदार की अदूरदर्शिता साफ नजर आ रही है। नालियों के अभाव में घरों का गंदा पानी दीवारों में रिस रहा है, जिससे मकानों के कमजोर होने का खतरा बढ़ गया है।

वार्डवासियों ने जब ठेकेदार से नाली निर्माण को लेकर सवाल किया तो उसने साफ कह दिया कि उसे नालियों के निर्माण के कोई निर्देश नहीं मिले हैं। इससे नाराज वार्ड के लोगों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ रोष जताया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी का समुचित निकास नहीं होने से यह घरों के पास जमा हो रहा है, जिससे बदबू और बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। वार्डवासियों ने पालिका से जल्द नालियों का निर्माण करवाने की मांग की है ताकि समस्या से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब