श्रीडूंगरगढ़ 18 जनवरी 2026
तेरापंथ महिला मंडल श्री डूंगरगढ़ द्वारा रविवार को स्थानीय मालू भवन सेवा केंद्र में कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम के अतंर्गत आयोजित होने वाले सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर को लेकर बैनर तथा पोस्टर्स का अनावरण किया गया। कार्यक्रम केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी संगीत श्री जी एवं साध्वी डॉ परम प्रभा जी के सानिध्य में सम्पन्न हुआ
महिला मंडल अध्यक्ष मंजु देवी बोथरा सहित सभी मंडल पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, तेरापंथी सभा , युवक परिषद एवं अणुव्रत समिति के पदाधिकारी तथा कार्यसमिति सदस्यों सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में उपस्थित हुए।
मंत्री अंबिका डागा ने बताया कि 4 फरवरी 2026 को यह सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर स्थानीय महिला मंडल भवन में आयोजित किया जाएगा। यह जांच पूर्णतः निःशुल्क होगी तथा 21 से 65 वर्ष की कोई भी महिला इसका लाभ उठा सकती है। इसके लिए 30 जनवरी पंजीकरण की अंतिम तिथि है।
अध्यक्ष मंजू देवी बोथरा ने श्री डूंगरगढ़ की समस्त महिलाओं से अपील की है कि कोई भी आयु सीमा में आनी वाली बहन इस जांच से वंचित न रहे और समय से पूर्व दिए गए नंबर पर सूचना देकर अपना पंजीकरण पंजीकृत कराए।
संपर्क सूत्र :
मंजु देवी बोथरा 9414429096
अम्बिका डागा 8619518400









