Menu
श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 34वें दिन भी रहा जारी, धरनार्थियों ने डाक विभाग को जगाने के लिए बजाए पींपे  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

शब्द और व्यवहार ✍️✍️

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 19 जनवरी 2026

ये दो शब्द दिखने में तो छोटे हैं,
पर इन शब्दों का प्रभाव बहुत गहरा है।
शब्द मधुर होने पर,
शत्रु भी मित्र बन जाता है,
असंभव कार्य भी संभव हो जाता है।
शब्द कटु होने पर,
अच्छा भला इंसान भी मन से उतर जाता है।
व्यवहार यदि अच्छा है तो,
पराये भी अपने बन जाते हैं।
मदद को बुलाना नहीं पड़‌ता है,
स्वत: ही आ जाते हैं।
शब्द और व्यवहार अच्छा बनाने के लिए,
मेहनत नहीं करनी पड़ती,
बस धैर्य रखना पड़ता है।
सहनशील बन रहना पड़ता है,
मौन धारण कर हर रिश्ता निभाना पड़ता है।
ऐसा करने से हम कंचन बन जाते हैं।
हमारे जीवन में जो शूल है वे भी फूल बन जाते हैं।
शब्दों में मिठास, जीवन में जगाती आगे बढ़ने की आस, अच्छा व्यवहार ला देता व्यक्तित्व में निखार ।
ये दोनों शब्द हमें बना देते प्रभावी, हम पर कोई न हो पाता हामी ॥

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब