Menu
सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 20 जनवरी 2026

शेयर बाजार में कोहराम,सेंसेक्स 1066 अंक गिरकर 82180 पर बंद, ग्रीनलैंड पर ट्रम्प के कब्जे की जिद का असर, रियल्टी सेक्टर में 5% की गिरावट, सोना में चमक बरकरार, चांदी में उबाल, अबतक के सारे रिकॉर्ड तोड़े

1 नए सेनापति ने भाजपा की कमान संभाली, PM की मौजूदगी में बोले नवीन- आलाकमान का आभार

2 पीएम मोदी ने नितिन नवीन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन नवीन को दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा का ये संगठन पर्व देश के कार्यकर्ता केंद्रित सोच का प्रतीक है।

3 पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारा नेतृत्व परंपरा से चलता है, अनुभव से समृद्ध होता है और जनसेवा-राष्ट्रसेवा के भाव से संगठन को आगे बढ़ाता है। हमने शून्य से शिखर तक का सफर देखा है।’

4 नितिन नवीन आज से मेरे बॉस, मैं उनका कार्यकर्ता; ताजपोशी पर बोले PM नरेंद्र मोदी

5 मनरेगा को खत्म करके सरकार वीबी-जी-राम-जी नाम से एक नया कानून लेकर आई है। इसे लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गाधी ने मोदी सरकार पर गरीबों के बजाय नौकरशाहों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया। मनरेगा के विरोध में कांग्रेस देश भर में मनरेगा बचाओ अभियान चला रही है

6 कांग्रेस सांसद अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर हैं। आज उन्होंने राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में यूथ स्पोर्ट्स एकेडमी रायबरेली द्वारा आयोजित रायबरेली प्रीमियर लीग का उद्घाटन किया। इसके साथ ही वे मनरेगा को खत्म करने के खिलाफ जनसभा को संबोधित करेंगे। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के कामों का भी उद्घाटन करेंगे।

7 गणतंत्र दिवस के मौके  पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड में देशभर से लगभग 10,000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इसका उद्देश्य राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वालों को सम्मानित करना और जन भागीदारी बढ़ाना है।

8 तमिलनाडु गवर्नर का बिना स्पीच दिए विधानसभा से वॉकआउट, कहा- राष्ट्रगान का फिर अपमान हुआ; CM स्टालिन बोले- ये असेंबली की बेइज्जती

9 ‘राष्ट्रगान का सम्मान किया जाना चाहिए’, तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि नाराज होकर विधानसभा से निकले बाहर

10 कर्नाटक के डीजीपी रामचंद्र राव निलंबित, कथित अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद गिरी गाज

11 दावा- बांग्लादेश हटा तो PAK भी टी-20 वर्ल्डकप नहीं खेलेगा, PCB ने तैयारियां रोकीं; ICC ने कहा था– बांग्लादेश को भारत में ही खेलना होगा

12 राजस्थान में आंधी-बारिश की चेतावनी, विजिबिलिटी 50 मीटर से कम, यूपी के 10 शहरों में घना कोहरा; उत्तराखंड के औली में पारा माइनस 8°

13 डॉलर के मुकाबले 91 के पार पहुंचा रुपया, ट्रम्प टैरिफ और ग्लोबल टेंशन का असर; विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे

14 ट्रम्प बोले- फ्रांस पर 200% टैरिफ लगाऊंगा, फ्रांसीसी राष्ट्रपति के मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया; मैक्रों ने गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने से इनकार किया था

15 ट्रम्प बोले- ग्रीनलैंड पर पीछे हटने का सवाल नहीं, यह दुनिया की सुरक्षा के लिए जरूरी, ताकत के जरिए ही शांति कायम होगी
==============================

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब