Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

श्रीडूंगरगढ़ में मतदाता सूची में फर्जी कटौती का आरोप कांग्रेस का उपखंड कार्यालय के सामने विशाल धरना प्रदर्शन

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 20 जनवरी 2026

मतदाता सूची में फर्जी तरीके से नाम काटे जाने की शिकायत को लेकर मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने उपखंड कार्यालय के सामने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। धरना पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई

पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने कहा कि राजस्थान प्रदेश में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत 12 दिसंबर 2025 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया था, जबकि दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 निर्धारित है। निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार एक मतदाता प्रतिदिन केवल एक ही फॉर्म जमा कर सकता है, वहीं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए-2 को प्रतिदिन अधिकतम 10 फॉर्म जमा करने की अनुमति है।

गोदारा ने आरोप लगाते हुए कहा कि इसके बावजूद श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के कई बूथों पर नियमों की अनदेखी करते हुए एक ही बूथ से 50 से लेकर 270 तक फॉर्म-7 (आपत्ति) जमा किए जाने की जानकारी सामने आई। कांग्रेस ने इसे बड़े पैमाने पर वोट चोरी का प्रयास बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया।

तीन मांगों पर अड़ा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल

धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन के समक्ष तीन प्रमुख मांगें रखीं

  1. संदिग्ध व फर्जी फॉर्म-7 की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
  2. किसी भी वास्तविक मतदाता का नाम बिना उचित प्रक्रिया के मतदाता सूची से नहीं हटाया जाए।
  3. मतदाताओं का सत्यापन उपखंड कार्यालय बुलाकर नहीं, बल्कि संबंधित बूथ या गांव स्तर पर ही कराया जाए।

एसडीएम से वार्ता के बाद धरना खत्म

राजेश मंडा ने बताया कि धरने की सूचना पर उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा मौके पर पहुंचे और पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा से वार्ता की। प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि बिना कारण किसी भी मतदाता का नाम सूची से नहीं हटाया जाएगा। इसके बाद कांग्रेस ने धरना समाप्त करने की घोषणा की।

धरना-प्रदर्शन में मास्टर प्रभुराम बाना, कन्हैयालाल सोमानी, ओम गुरावा, राधेश्याम सारस्वत, सलीम बहेलिया, हरिराम बाना, सत्यनारायण जाट, संजय करनानी, अयूब दमामी, अंजू पारख, पूनमचंद नैन, जितेंद्र सिंह शेखावत, महेश मंत्री, संदीप मारु, यूसुफ चुनगर, दाऊद काजी, राजू माली सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब