श्रीडूंगरगढ़ टुडे 20 जनवरी 2026
देशभर में आयोजित हो रहे हिंदू सम्मेलनों की श्रृंखला के तहत कालूबास बस्ती का हिंदू सम्मेलन आगामी 1 फरवरी, रविवार को दोपहर 2 बजे से कालूबास स्थित नेहरू पार्क में आयोजित किया जाएगा।
सम्मेलन की तैयारियों को लेकर कालूबास स्थित दधिमती माता मंदिर में सर्वसमाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मांगीलाल बिहानी को आयोजन समिति का संरक्षक, श्यामसुंदर पारीक को संयोजक, सुरेन्द्र चुरा को सह संयोजक, मनमोहन को कोष प्रमुख तथा अशोक सोनी को प्रचार प्रमुख नियुक्त किया गया।
इसके साथ ही गौरीशंकर बिहानी, सुशील कुमार नाई, नंदू छंगाणी, बाबूलाल नाई, बाबूलाल सोनी, संतोष सोनी, प्रेमाराम सांसी, आनंद आसोपा, अनिल कुमार, श्याम तिवाड़ी, गोपाल शास्त्री, शंकर लाल मोट, नानूराम सांसी, भैराराम मेघवाल, ओमप्रकाश छंगाणी, गजानंद बोहरा व रामदेव बोहरा को समिति सदस्य बनाया गया।
बैठक में सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। वक्ताओं ने सम्मेलन को भव्य और दिव्य स्वरूप देने पर जोर दिया। बैठक के पश्चात् सम्मेलन के बैनर का विमोचन भी किया गया।












