Menu
श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 34वें दिन भी रहा जारी, धरनार्थियों ने डाक विभाग को जगाने के लिए बजाए पींपे  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

कुछ बच्चे मजदूरी के लिए विवश

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 20 जनवरी 2026

कुछ बच्चे मजदूरी के लिए विवश हो जाते हैं,
क्योंकि घर वाले उनका साथ नहीं दे पाते है।
वे पढ़ना चाहते हैं,
पर घरवाले पढ़ा नहीं पाते हैं।
हमारे देश में बालश्रम एक विकट समस्या है,
बच्चों का इससे बुरा हाल हैं।
जिनके पास सुविधाएँ है, वे पढ़ते नहीं,
जो असुविधाग्रस्त है, उनके लिए पढ़ाई नहीं।
कल में स्कूल बस से आ रही थी,
सहसा मैंने देखा, दो बच्चे चौकी पर बैठे थे,
तन ढकने को कपड़ा नहीं, खाने को रोटी नहीं,
क्या कर सकते हैं? मन बड़ा दुःखी हुआ,
ऐसे बच्चों के बारे में हमें कुछ सोचना चाहिए,
समाज के लोगों को मिल एक कदम उठाना चाहिए।
इन्हें भी ढंग से रहने का अधिकार मिले,
पढ़ने के लिए उचित अवसर मिलें,
खाने को दो वक्त की रोटरी मिलें,
बालश्रम इन्हें न करना पड़े।
इन बच्चों को भी सिर उठाकर जीने का अधिकार हो,
इन बच्चों की जिन्दगी भी मिसाल हो।
बालश्रम को हटाना होगा,
शिक्षा का माहौल बनाना होगा, आज कल के बच्चे कल का भविष्य है,स्वीकार करना होगा।
मरने के बाद हजारों की भीड़ इकट्ठी हो जाती है,
जीवित लोगों की मदद के लिए हमें आगे आना होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब