Menu
श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 34वें दिन भी रहा जारी, धरनार्थियों ने डाक विभाग को जगाने के लिए बजाए पींपे  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीडूंगरगढ़ में क्षत्रिय अधिकारी,कर्मचारी, अधिवक्ता व्यापारी विचार-गोष्ठी आयोजित

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 21 जनवरी 2026

श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार सांय  एकलव्य पब्लिक स्कूल परिसर में श्रीडूंगरगढ़ में कार्यरत क्षत्रिय समाज के अधिकारियों और कर्मचारियों, अधिवक्ताओं व व्यापारियों की विचार गोष्ठी व स्नेहभोज का कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत  पूज्य तनसिंहजी के तस्वीर समक्ष वरिष्ठजन भरतसिंह, नवलसिंह,सवाईसिंह द्वारा माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर हुई। इसके पश्चात  संघ स्वयंसेवक संदीपसिंह पुंदलसर ने प्रार्थना करवाई। इसी दौरान सभी का परिचय करवाते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ ।

विचार गोष्ठी में समाज के स्थानीय अधिकारी,कर्मचारी, अधिवक्ता, व्यापारीयों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया सभी ने परस्पर सहयोग व सामंजस्य बनाते हुए सभी समाजों के लिए उपयोगी बनने को लेकर चर्चा की।

बीकानेर प्रांत प्रमूख जुगल सिंह बेलासर ने फाउंडेशन की कार्य-योजना पर प्रकाश डालते हुए  कहा कि हमे  सर्व समाज में सतोगुणीय भाव को बढ़ावा देना है। जातियां समाज की सरंचना रही है,पर  जातिवाद अनुचित है, संघ के कई आनुषंगिक संगठन समाज के विभिन्न क्षेत्र के लोगो के साथ परस्पर संवाद के लिए निरन्तर प्रयासरत है जिससे समाज के लोगो में आपसी परिचय और समन्वय हो। ताकि समाज के लोग अपने क्षेत्र में सकारात्मक सामाजिक भूमिका निभा सके, विचार क्रांति के दौर में हमारे विचार व्यावहारिक बनें

जगदीश सिंह सुरजनवासी ने कहा कि समाज में एक-दूसरे के काम आना,परिवारों में  सकारात्मकता का वातावरण बनाना  और  युवा पीढ़ी शिक्षा व खेलों के क्षेत्र में मजबूती से आगे बढ़ें इसके लिए हम सब को प्रयासरत रहना है।

एडवोकेट रणवीर सिंह ने कहा कि व्यापारिक वर्ग अधिकारी वर्ग व अधिवक्ता वर्ग के ऐसे स्नेहमिलन होते रहने चाहिए समाज जनों से नशा मुक्ति जीवन अपनाने का  आह्वान किया

संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक एडवोकेट भरत सिंह शेरूणा ने श्री क्षत्रिय युवक संघ की सामुहिक संस्कारमयी कर्मप्रणाली के बारे में जानकारी देते हुआ कहा कि आनुषंगिक संगठन SKPF समाज में अच्छा कार्य कर रहा है,संवैधानिक मूल्यों का निर्वहन करते हुए हम उपयोगी साबित हों,हमें व्यवहार कुशल बनकर सभी से आपस में समन्वय स्थापित करने के लिए चर्चा करते रहनी चाहिए ।

कार्यक्रम का संचालन प्रांत प्रमूख जेठूसिंह पुंदलसर ने किया, स्थानीय समाज के व्यापारीगणों की ओर से  रात्रि स्नेहभोज का आयोजन किया गया। अन्य वक्ताओं अधिकारिगणों, अधिवक्ताओं ने समय-समय पर ऐसे आयोजनों की आवश्यकता बताई सभी अतिथियों को स्वामी अड़गड़ानंद जी रचित ‘यथार्थ गीता’ व पूज्य तनसिंहजी लिखित ‘समाज चरित्र’ पुस्तको का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में व्यवसायी वर्ग से  रिछपालसिंह राठौड़ केकेसी, कल्याणसिंह, जितेन्द्रसिंह, रविन्द्रसिंह, अमरसिंह, राजेन्द्र सिंह,ओमपाल सिंह,मदन सिंह,ओंकार सिंह,दशरथ सिंह विक्रम सिंह,नरपत सिंह, करणी सिंह,गजु सिंह,पूनम सिंह, बहादुर सिंह,महेंद्र सिंह, छोटू सिंह, हनुमान सिंह,पप्पू सिंह,भरत सिंह, निरंजन सिंह,देवरूपसिंह सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

स्थानीय उपखंड कार्यालय व पंचायत समिति,स्वास्थ्य विभाग, पुलिस थाना के अन्तर्गत आने वाले अधिकारी, कर्मचारी व अधिवक्ता उपस्थित रहे ।श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन के स्थानीय सहयोगियों में एडवोकेट रणवीर सिंह सेरूणा,मांगू सिंह जोधासर, पुरूषोत्तम सिंह सहित अनेक युवा उपस्थित रहे।

पोस्टर विमोचन

कार्यक्रम के पश्चात आगामी 25 जनवरी को संघ संस्थापक पूज्यश्री तनसिंहजी की 102वीं प्रांत स्तरीय जयंती के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम का सामुहिक रूप से पोस्टर विमोचन किया गया,जिसके बारे में जानकारी देते हुए पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत ने बताया कि आगामी रविवार को दोपहर 12:15 बजे धर्मास में मनाई जाएगी।  जयंती समारोह में समाजजनों को परिवारजनों व मित्रों सहित भागीदारी निभानी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब