Menu
श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौसेवा कर मनाई 55 वीं वैवाहिक वर्षगांठ   |  उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति ने धरनास्थल पर मनाई होली,मांग पूरी नही होने तक संघर्ष रहेगा जारी  |  विमल कुमार छाजेड़ ने कोटासर श्री करणी गौशाला में गौ सेवा कर मनाई 42वीं वैवाहिक वर्षगांठ  |  कोटासर श्री करणी गौशाला में चंद्र ग्रहण काल समय में हुआ सत्संग का आयोजन हुआ दानदाताओं ने लिया गौ सेवा का संकल्प  |  कोटासर श्री करणी गौशाला में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, दानदाताओं ने सामूहिक रूप से किया गौ सेवा भंडारा  | 

कोटासर में कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का विधिवत हुआ शुभारम्भ हुआ।

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 21 जनवरी 2026

कोटासर गांव के भोमियाजी दादोसा मंदिर में बुधवार से संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का विधिवत शुभारम्भ हुआ। कथावाचक पंडित राकेश भाई पारीक ने कहा कि भगवान की लीला अपरंपार है। वे अपनी लीलाओं के माध्यम से मनुष्य व देवताओं को धर्मानुसार आचरण करने के लिए प्रेरित करते हैं। श्रीमदभागवत कथा के महत्व को समझाते हुए उन्होंने कहा कि भागवत कथा में जीवन का सार तत्व मौजूद है,बस आवश्यकता है तो निर्मल मन ओर स्थिर चित्त के साथ कथा श्रवण करने की। भागवत श्रवण से मनुष्य को परमानन्द की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि यह कथा मानव जीवन को सही दिशा देती है और इसके श्रवण से मन के विकार दूर होते हैं तथा जीवन में भक्ति, ज्ञान व वैराग्य का संचार होता है। कथा शुभारम्भ से पूर्व गांव के करणी माता मंदिर से गाजे बाजे के साथ मंगल कलश यात्रा निकाली गई जो गांव के विभिन्न गली मौहल्ले से होते हुए कथा स्थल पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब