श्रीडूंगरगढ़ टुडे 21 जनवरी 2026
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल श्री डूंगरगढ़ द्वारा बुधवार स्थानीय मालू भवन में को मर्यादा Quest ” चलो खोजें मर्यादा का मर्म“ क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी संगीत श्री जी एवं साध्वी डॉ परम प्रभा जी के सानिध्य में नवकार मंत्र के संगान से किया गया। मंडल अध्यक्ष मंजु देवी बोथरा ने सभी का स्वागत किया । निर्णायक की भूमिका में तेरापंथी सभा अध्यक्ष सुशीला पुगलिया एवं महिला मंडल उपाध्यक्ष मधु झाबक ने निभाई।

प्रतियोगिता में कुल 4 ग्रुप (आचार्य भिक्षु, आचार्य तुलसी, आचार्य महाप्रज्ञ और आचार्य महाश्रमण) बने ,जिसमें प्रत्येक ग्रुप में 3 प्रतिभागी रहे।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः आचार्य महाप्रज्ञ ग्रुप, आचार्य भिक्षु ग्रुप एवं आचार्य महाश्रमण ग्रुप विजेता रहे।
कार्यक्रम का संयोजन मंत्री अम्बिका डागा एवं चांदनी बोथरा ने किया।

सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार वितरण किया गया। तथा आगामी कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।
प्रतियोगिता का आर्थिक सहयोग सभा अध्यक्ष सुशीला देवी पुगलिया की तरफ से किया गया। कार्यक्रम का समापन आगामी कार्यक्रमों की सूचना एवं आभार ज्ञापन के साथ मंत्री अम्बिका डागा ने किया।










