Menu
4 मार्च 2026,बुधवार देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  | 

आपसी रंजिश के चलते मारपीट: ट्रैक्टर लेकर आए, गेट तोड़कर घर में घुसे, लाठी-डंडों से की मारपीट

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 21 जनवरी 2026

ट्रेक्टर की टक्कर से घर का गेट तोड़कर घर में घुसने व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पिता-पुत्रों के खिलाफ सेरुणा थाने में मामला दर्ज हुआ है। थानाधिकारी संध्या विश्नोई के अनुसार देराजसर निवासी मांगीलाल व सांवरदास पुत्र हड़मानदास ने इसी गांव के निवासी गीधदास स्वामी व उसके बेटे ओमदास व रामेश्वरदास के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों से करीब 10 माह पहले उनकी बोलचाल हुई और उसी की रंजीश में आरोपी मंगलवार सुबह करीब 10 बजे से 11 बजे के बीच ट्रेक्टर लेकर आए व ट्रेक्टर की टक्कर से उसके घर का गेट तोड़कर जबरदस्ती घर में घुसे। आरोपियों ने लाठी-डंडो से मारपीट की, जिससे हड़मानदास सहित दोनों बेटों को चोट आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई जगदीश प्रसाद को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब