श्रीडूंगरगढ़ टुडे 22 जनवरी 2026
वरद विनायक तिल चतुर्थी एवं गुप्त नवरात्र के दौरान श्रीमती मीनू देवी अभिनव आदर्श शिक्षण संस्थान की अध्यापिका ने श्री गोपाल गौशाला की दुलचासर की गौ माता एवं गोवंश को मीठे गुड़ का पावन भोग अपने हाथों से लगाकर गोमताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि वहीं श्री डूंगरगढ़ निवासी श्री जगदीश प्रसाद डागा ने गौशाला की गौ माताओं को पोस्टिक आहार लापसी का पावन भंडारा करवा कर भोग लगवाया और रु 2000/-की पावन राशि भी समर्पित की। गौशाला समिति तमाम दानदाताओं का आभार प्रकट करते हुए ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि की कामाना की।











