Menu
शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  | 

श्रीडूंगरगढ़ व रीड़ी पंचायत समिति के वार्डों का अंतिम प्रकाशन जारी, देखें सूची

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 22 जनवरी2026

जिला कलक्टर कार्यालय द्वारा पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ एवं रीड़ी के निर्वाचन क्षेत्रों के वार्डों का अंतिम प्रकाशन बुधवार को जारी कर दिया गया। यह कार्रवाई राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 4(4) के तहत की गई।

प्राधिकृत अधिकारी जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार 21 नवंबर, 28 नवंबर और 31 दिसंबर 2025 को जारी अधिसूचनाओं के क्रम में 31 दिसंबर 2025 को वार्डों का प्रारूप प्रकाशन किया गया था। इसके बाद प्रारूप पर प्राप्त आपत्तियों को सात दिवस की निर्धारित अवधि में नियमानुसार निस्तारित किया गया।

आपत्तियों के निस्तारण के पश्चात पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ और रीड़ी के निर्वाचन क्षेत्रों के वार्डों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। इससे आगामी पंचायती राज चुनावों की प्रक्रिया को गति मिलेगी और चुनावी तैयारियों का रास्ता साफ हो गया है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, अंतिम प्रकाशन के बाद अब चुनाव कार्यक्रम से जुड़ी अगली प्रक्रियाएं तय की जाएंगी।

          पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़

               पंचायत समिति रिड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब