श्रीडूंगरगढ़ टुडे 22 जनवरी 2026
श्रीडूंगरगढ़ गुसाईंसर बड़ा आदर्श स्कूल की बालिका रामकन्या ने क्षेत्र व स्कूल का मान बढ़ाया है। केकड़ी राजस्थान में आयोजित 14 वर्षीय खो खो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बालक व बालिका दोनों टीमों ने गोल्ड मैडल हासिल किया है। बालिका टीम में गुसाईंसर बड़ा आदर्श स्कूल की बालिका रामकन्या विजेता टीम में शामिल रही। स्कूल के एमडी मूलचंद गोदारा ने बताया कि 69वीं स्कूल नेशनल गेम्स के तहत 14 वर्षीय नेशनल खो खो प्रतियोगिता का आयोजन केकड़ी राजस्थान में हुआ। देशभर से टीमें प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंची और बालक व बालिका दोनों वर्गों में ही राजस्थान ने ऐतिहासिक विजय हासिल कर खो खो में राष्ट्रीय विजेता रहीं। बालिका रामकन्या का बेहतर प्रदर्शन रहा। दोनों टीमों को आयोजक स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा सम्मानित किया गया। इस जीत के बाद स्कूल में हर्ष का माहौल छा गया है। स्कूल प्रबंधन ने कोच गोरधन खिलेरी सहित टीम के सभी प्रबंधकों व खिलाड़ियों को भी बधाई दी। बालिका को परिजनों व खेल प्रेमियों, स्कूल स्टाफ व ग्रामीणों द्वारा बधाई मिल रही है।












