श्रीडूंगरगढ़ टुडे 22 जनवरी 2026
राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में गुरुवार को राजस्थान महिला नीति-2021 के तहत रेड रिबन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को एडस जैसी संक्रामक बीमारी से बचाव और जागरूकता की जानकारी दी गई।
महाविद्यालय के प्राचार्य महावीर नाथ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए तथा संक्रमित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील और मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जागरूकता से ही इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
कार्यक्रम प्रभारी राजश्री स्वामी ने यौन स्वास्थ्य, नशीली दवाओं के दुरुपयोग से होने वाले दुष्परिणाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए युवाओं को जागरूक किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।











