Menu
श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौसेवा कर मनाई 55 वीं वैवाहिक वर्षगांठ   |  उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति ने धरनास्थल पर मनाई होली,मांग पूरी नही होने तक संघर्ष रहेगा जारी  |  विमल कुमार छाजेड़ ने कोटासर श्री करणी गौशाला में गौ सेवा कर मनाई 42वीं वैवाहिक वर्षगांठ  |  कोटासर श्री करणी गौशाला में चंद्र ग्रहण काल समय में हुआ सत्संग का आयोजन हुआ दानदाताओं ने लिया गौ सेवा का संकल्प  |  कोटासर श्री करणी गौशाला में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, दानदाताओं ने सामूहिक रूप से किया गौ सेवा भंडारा  | 

तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ को मिला पहला मेडिकल बेड, तातेड परिवार ने शुभीदेवी की पुण्य स्मृति में किया भेंट,जताया आभार

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 22 जनवरी 2026

तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ को पहला मेडिकल बेड प्राप्त हुआ। यह बेड श्रद्धा की प्रतिमूर्ति, नेत्रदानी शुभीदेवी धर्मपत्नी स्व. सम्पतमल तातेड़ की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र राजकुमार, मनोज कुमार, राकेश कुमार व दीपक कुमार तातेड़ द्वारा भेंट किया गया।

मेडिकल बेड परिषद के नेत्रदान व ऑक्सीजन प्रभारी अशोक झाबक व  तेरापंथ युवक परिषद के उपाध्यक्ष चमन श्रीमाल को सौंपा। इस अवसर पर मनोज तातेड़, राखी देवी तातेड़, रतनलाल गंग व ऋषभ तातेड़ मौजूद रहे।

तेरापंथ युवक परिषद ने तातेड़ परिवार का आभार जताया। अशोक झाबक ने बताया कि यह मेडिकल बेड जरूरतमंद रोगियों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे समाज को सीधा लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब