Menu
2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 34वें दिन भी रहा जारी, धरनार्थियों ने डाक विभाग को जगाने के लिए बजाए पींपे  | 

25जनवरी को धर्मास में मनाई जाएगी पूज्य श्री तनसिंहजी जयंती,समारोह को लेकर निकाली संपर्क यात्रा

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 23 जनवरी 2026

श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक पूज्य तनसिंह जी की 102वीं जयंती तहसील स्तरीय  समारोह धर्मास में आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर  22 जनवरी  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों मे संपर्क यात्रा निकालकर जनसम्पर्क किया गया।

संपर्क यात्रा के दौरान बरजांगसर,केऊ,जाखासर पुराना, जाखासर नया,रानासर कुनपालसर,बाडेला,सोनियासर ऊंचाइडा़, सोनियासर शिवदानसिंह, सहित अनेक गांवों में जनसंपर्क कर कार्यक्रम की जानकारी दी गई। इस दौरान संघ पदाधिकारियों ने समारोह को भव्य रूप से मनाने के लिए सपरिवार अधिकाधिक संख्या में धर्मास पहुंचने का आह्वान किया।

जनसंपर्क टोली में रणजीत सिंह ईंदपालसर,भंवर सिंह मिंगसरिया,भागीरथ सिंह धर्मास,हरि सिंह गुसांईसर,अजित सिंह हिरावतान सहित अनेक युवा मौजूद रहे।

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण व व्यवस्था संबंधी जिम्मेदारी सौंपी

पूज्यश्री तनसिंहजी की 102वीं जयंती के तहसील स्तरीय समारोह के लिए कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने हेतु पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, मांगूसिंह जोधासर,संघ के प्रांत प्रमुख जेठूसिंह पुंदलसर सहयोगी टीम के साथ धर्मास पहुंचे,उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तथा आयोजन की समस्त व्यवस्थाओं की जानकारी ली और सहयोगियों को प्रचार-प्रसार व अन्य व्यवस्थाओंं की जिम्मेदारी सौंपी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब